whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27118367
Loading...


विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन हेतु CAPF अधिकारियों संग बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

location_on गढ़वा access_time 21-Oct-24, 02:41 PM visibility 705
Share



विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण संचालन हेतु CAPF अधिकारियों संग बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक करते आधिकारिक गण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोमवार को गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में विधानसभा चुनाव संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय और CRPF-172 के कमाण्डेंट नृपेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में CAPF के अधिकारियों के साथ चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राहुल देव बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका रोहित रंजन सिंह, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी कुमार, CRPF-172 के 2IC अमरेन्द्र कुमार सिंह और कुलदीप कुमार, BSF के ADHOC कमाण्डेंट राजेश कुमार यादव, मनोज कुमार तथा BSF की 9 कम्पनियों के कम्पनी कमांडर उपस्थित रहे।
उपायुक्त शेखर जमुआर ने CAPF अधिकारियों को शांतिपूर्ण चुनाव संचालन हेतु सीबीएम (CBM) अभियान चलाने और जनता में भयमुक्त वातावरण तैयार करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय और CRPF कमाण्डेंट नृपेन्द्र कुमार ने जिले की वर्तमान स्थिति और चुनाव के दौरान संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। अधिकारियों को अभियान चलाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने, रात में चेकनाका लगाकर निगरानी करने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play