whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28053391 readers visited
Loading...


आवास निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की मामला आया सामने

location_on रमना access_time 06-Oct-24, 10:53 AM visibility 675
Share



आवास निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की मामला आया सामने
उपस्थित लोग


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : प्रधानमंत्री आवास योजना का सोशल ऑडिट वित्तीय वर्ष 2016 से 2022 तक का कार्य पूर्ण कर शुक्रवार को प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालय में प्रखंड द्वारा प्रतिनियुक्त एक कर्मी, पंचायत समिति सदस्य और ग्रामीण की न्याययिक पैनल में जनसुनवाई की गई। जिसमें आवास निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की मामला सामने आयी। प्रतिनियुक्ति न्यायिक पैनल ने सक्षम मामले में संलिप्त कर्मियों पर अर्थदंड लगाया और गंभीर मामले को करवाई हेतु अग्रसारित कर दिया। कर्णपुरा पंचायत सचिवालय में जनसुनवाई के दौरान सोशल ऑडिट टीम के टीम लीडर बब्लु चौधरी, अभिमन्यु गिरी, विकेश कुमार, राजकेश्वर सिंह, फूलकुमारी, प्रमिला देवी और 150 ग्रामीण शामिल हुए। न्यायिक पैनल में सुरेश राम अध्य्क्ष, वर्तमान पंचायत समिति सदस्य प्रमोद कुमार, मुंशी राम, संध्या देवी मनोनीत दण्डाधिकारी के समक्ष सोशल ऑडिट टीम ने 522 आवंटित आवास का सामाजिक सर्वे का लेखा-जोखा जनसुनवाई में रखा।
जिसमे आवास योजना के नियमो को खुलेआम मजाक बना के रख दिया गया है। आवास योजना के लाभुकों की सूची का दिवार लेखन और रेकड़ ही नहीं है। आवास पूर्ण करने वालो को आवास प्रमाण पत्र ही नहीं दिया गया। आवास निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। मनरेगा मजदूरी का भुगतान ही नहीं किया गया। 80-90 प्रतिषत पीएम आवास लाभुकों के पीएम आवास का लोगो ही घर पर नहीं लगा। आवास चयन में ग्राम सभा होने का कोई प्रमाण नहीं है और आवास लाभुक को शौचालय योजना नहीं मिला, इस पंचायत में चयनित सूची में प्राथमिकता के अनुसार लाभुकों को आवास नहीं मिला। भ्रष्टाचार की हद तब हो गयी ज़ब 32 लाभुकों को बिना पीएम आवास बनाए ही कुल भुगतान कर दिया गया। इतना ही नहीं आवास लाभ के बदले अब्दुल हफीज अंसारी से 25 हजार, विमला देवी से दस हजार, रिता देवी से 14 हजार, प्रतिमा देवी से 10 हजार मंजू देवी से 10 हजार और जिओ टैगिंग करने के हर बार 500 रूपये गरीब लाचार आवास लाभुकों से लिया गया।
उक्त सभी बाते सोशल ऑडिट करने वाले टीम के द्वारा बतायी गयी। जनसुनवाई कार्यक्रम में रोजगार सेवक और पंचायत सचिव उपस्थित नहीं थे। कार्यक्रम में मुखिया अजित कुमार पाण्डेय कुछ देर रहे फिर चले गये।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play