मझिआंव : गढ़वा जिले के मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र एवं प्रखंड क्षेत्रों में कई सड़कों का बुरा हाल है। वहीं बुढ़ीखांड़-करमडीह भाया अधौरा दुबे तहले का जो बुरा हाल है उसे ब्यां नहीं किया जा सकता है।
इस सड़क से खरसोता भाया चाका, अधौरा, दुबेतहले, करमडीह, रामपुर, जहारसराय होते हुए मेराल की ओर जाते हैं। बताते चलें कि 15, 16 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण चाका एवं अधौरा गांव के बीच सड़क टुट चुका है। जिससे सड़क लगभग पांच फीट चौड़ा एवं लगभग 3 फीट गहरा गड्ढा हो चुका है। जिसके कारण सड़क से आवागमन बाधित है। इसका प्रभाव सबसे अधिक चाका गांव वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दस दिनों तक किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों के द्वारा सड़क का मरम्मती कार्य करवाया गया।
Advertisement
जिससे नाराज चाका एवं अन्य गांव के सुरेंद्र कुमार रवि वार्ड, उपेंद्र कुमार रवि, दुर्गेश कुमार रवि,मुकेश कुमार रवि,पंकज कुमार, नंदलाल कुमार, जवाहर राम सहित दो दर्जन से अधिक लोग गढ्डा नुमा सड़क स्थल पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कहा कि हम लोगों के घर में यदि किसी तरह का कोई बीमार पड़ता है या किसी महिला का प्रसव कराना होता है तो तलसबरिया-घुरुआ होते हुए पड़ता है। जो लगभग 5 से 6 किलोमीटर दूरी अधिक तय करना पड़ता है। इस सड़क को टुट जाने के कारण बच्चे, बच्चियों को इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, जाते वक्त उनका जूता, चप्पल, पजामा भींग जाता है। साइकिल, मोटरसाइकिल से लोग कम दुरी तय कर जल्द बाजी में जाने के लिए पार करते हैं लेकिन कई बार उन्हें गिरते हुए देखा गया है, और कई लोग चोटिल भी हुए है।
Advertisement
वहीं लोगों ने कहा कि अप्रिय घटना ना हो और हम लोग परेशान व थक्कर हार कर इस कदम को उठाना पड़ा है। क्योंकि इस तरह के मुलभुत समस्याओं को भी सुधारा नहीं जा रहा है। और अभी पांच दिन बाद नवरात्र चालू हो रहा है, दुर्गा जी की प्रतिमा ले जाना होगा जिसमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी जानकारी स्थानीय वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार राम के द्वारा विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी को दी गई। वहीं कमलापुरी समस्या ने गंभीरता से लेते हुए स्थल पर पहुंचे और गढ्डा नुमा सड़क को देखा। तत्पश्चात उनके द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार भगत से मोबाइल पर संपर्क किया गया।
इस संदर्भ में श्री भगत ने कहा कि मेरे संज्ञान में अभी आया है मैं 24 घंटा के अंदर उसे मरम्मत करा दूंगा।
Advertisement
वहीं विधायक प्रतिनिधि संजय कमलापुरी ने कहा कि यदि बीडीओ साहब के द्वारा 24 घंटे के अंदर नहीं बनवाया जाता है तो मैं वादा करता हूं कि 25वें घंटे बाद माननीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी से मिलकर विधायक के निजी फंड से इस सड़क को बनवाने का काम करूंगा।