whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055009 readers visited
Loading...

Advertisement

बड़गड़ बाजार में सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की

location_on बड़गड़ access_time 27-Sep-24, 05:46 PM visibility 672
Share



बड़गड़ बाजार में सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की
सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण व कब्जा के लिए काटा गया विशाल आम का पेड़


बड़गड़ check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : बड़गड़ बाजार क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर दुकान और मकान का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जिससे बाजार का आकार सिकुड़ता जा रहा है। यहां हर रविवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट-बाजार अब धीरे-धीरे सिमटने लगा है। इसके चलते प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले किसानों और छोटे दुकानदारों को मुख्य सड़क पर ही अपने उत्पाद बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। अवैध कब्जे और निर्माण के खिलाफ बड़गड़ के ग्रामीणों ने एक आवेदन गुरुवार को अंचल पदाधिकारी भंडरिया, राकेश भूषण सिंह को सौंपा। आवेदन में ग्रामीणों ने बाजार क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की है। उनका कहना है कि एक विशेष समुदाय के लोग, जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, बड़ी मात्रा में सरकारी भूमि पर कब्जा कर दुकानों और मकानों का निर्माण कर रहे हैं।
Advertisement
ग्रामीणों का आरोप है कि इस कब्जे के कारण बाजार में आने वाले छोटे दुकानदारों और किसानों को अपना सामान बेचने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें सड़क किनारे ही अपनी दुकानें लगानी पड़ रही हैं। आवेदन में हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख ग्रामीणों में अरुण प्रसाद, प्रेमसागर जायसवाल, आनंद प्रसाद सोनी, दिनानाथ सोनी, रमेश प्रसाद सोनी, नारद प्रसाद, मुकेश सोनी, बजरंग प्रसाद, डॉक्टर बसंत प्रसाद, अखिलेश पांडेय, ओमप्रकाश, प्रकाश सोनी, रवि सोनी, राहुल गुप्ता और सुभाष प्रसाद शामिल हैं। सरकारी भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त जोरों पर : बड़गड़ बाजार में न केवल सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण हो रहा है, बल्कि इसे ऊंचे दामों पर बेचा भी जा रहा है।
Advertisement
स्थानीय राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोग बाहरी लोगों की मदद से सरकारी जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। यह सब होते हुए भी स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए यहां बाहरी लोग भी आकर दूकान और मकान बना रहे हैं, और प्रशासन इस अवैध गतिविधि पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हरे-भरे पेड़ों की भी हो रही कटाई: अतिक्रमण करने वालों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे बिना किसी डर के फलदार हरे-भरे पेड़ों को भी काट रहे हैं। बड़गड़ थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने आम के विशाल वृक्ष को दिन-दहाड़े बिजली चालित आरा मशीन से काट दिया गया, ताकि मकान निर्माण के लिए जगह बनाई जा सके।
Advertisement
बावजूद इसके, प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अंचल पदाधिकारी ने दी कार्रवाई का आश्वासन : इस संबंध में जब भंडरिया अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही इस अवैध अतिक्रमण पर रोक लगेगी और बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इस अवैध कब्जे और निर्माण ने बड़गड़ के बाजार क्षेत्र में हलचल मचा दी है, और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन कब और कैसे इस मामले में कार्रवाई करता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play