whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039859
Loading...


जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 21-Sep-24, 06:03 PM visibility 121
Share



जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित
शनि मंदिर के पास खिचड़ी वितरण करते जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर चल रहे जायन्ट्स सेवा सप्ताह के तहत, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली द्वारा आज दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम चौधरना बाजार स्थित शनि मंदिर में आयोजित हुआ, जहां भक्तों को भोग लगाकर खिचड़ी खिलाई गई। दूसरा कार्यक्रम स्थानीय संस्कृत पाठशाला स्थित गौशाला में आयोजित हुआ, जिसमें गायों को घास खिलाकर और पशु आहार दान कर सहेलियों ने सेवा का अद्वितीय अनुभव प्राप्त किया। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने की, जबकि संचालन ग्रुप की प्रशासनिक निदेशक रीमा देवी ने किया। इस अवसर पर सहेली ग्रुप की सदस्यों ने बताया कि जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली समाज के हर क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रूप से लगी रहती है।
इसके तहत न केवल जरूरतमंदों की सहायता की जाती है, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता कार्यक्रम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण जैसे अभियानों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। सहेलियों ने कहा कि गौमाता को चारा खिलाकर जो सुख की अनुभूति हुई, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। इस कार्यक्रम में जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष एवं पूर्व यूनिट डायरेक्टर रश्मि कमलापुरी, फेडरेशन 8 की पूर्व पदाधिकारी सिमा केशरी, सहेली की पूर्व अध्यक्ष लता गुप्ता, माला केशरी, सुनीता केशरी, रितु जायसवाल, संध्या केशरी, बीना केशरी, वंदना सोनी, बिमला केशरी, संगीता गुप्ता, करुणा केशरी, वर्षा अग्रवाल, अंजू केशरी, रीना केशरी, रीना सोनी, पल्लवी पुंज, मंजू गुप्ता, और उर्वशी शर्मा समेत अन्य सदस्यों की प्रमुख उपस्थिति रही।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play