गढ़वा : जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर चल रहे जायन्ट्स सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज रंका चौक घंटाघर के पास जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा सैकड़ों लोगों के बीच फलदार पौधे जैसे अमरूद, आम, और नींबू का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने की।
इस अवसर पर फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, वर्तमान उपाध्यक्ष मनोज केशरी, और पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
जायन्ट्स सदस्यों ने लोगों से अपील की कि बरसात के इस मौसम में अपने घरों या खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण अवश्य करें। इससे न केवल फल और औषधीय लाभ मिलेगा, बल्कि पर्यावरण शुद्ध होगा और अच्छी वर्षा भी होगी।
इस साल जायन्ट्स ग्रुप द्वारा हजारों पौधों का वितरण और कई वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पदाधिकारियों ने अन्य संस्थाओं से भी अपील की कि यदि पौधारोपण के बाद उनकी उचित देखभाल की व्यवस्था न हो, तो पौधों का वितरण ज्यादा प्रभावी साबित होता है। जो व्यक्ति खुद पौधे लगाते हैं, वे उनकी देखभाल बेहतर तरीके से कर सकते हैं।
कार्यक्रम में दीपक तिवारी, विनोद गुप्ता, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, मनोज केशरी, अशोक केशरी, चंद्रभूषण सिन्हा, रबिन्द्र केशरी, सुनील अग्रवाल, अजय केशरी, गौतम गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।