whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21034045
Loading...


केतार पुलिस ने हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

location_on केतार access_time 13-Sep-24, 06:57 PM visibility 362
Share



केतार पुलिस ने हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते थाना प्रभारी


केतार check_circle
संवाददाता



केतार : गुप्त सूचना के आधार पर केतार पुलिस ने शुक्रवार को चटनिया डैम के समीप हथियार के साथ घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। चटनिया डैम के पास सशस्त्र बल के साथ थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी पहुंचे। एक व्यक्ति जो संदिग्ध अवस्था में था, वह जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखा भगाने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने नाम पता पूछने पर अपना नाम महबूब अंसारी उम्र करीब 38 वर्ष पिता बदरुद्दीन अंसारी ग्राम नावाडीह थाना केतार जिला गढ़वा बताया। तलाशी के क्रम में उसके पास एक छह चक्रीय देसी अवैध रिवाल्वर बरामद हुआ। जिसके बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बत्तोकल के रहने वाले राजकुमार विश्वकर्मा के आस से पैसा से मुहैया कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा हथियार बनाने और बिक्री करने का काम पूर्व में भी किया जाता रहा है। हथियार बनाने और बेचने के मामले में कई बार जेल भी जा चुका है। बरामद हथियार के बारे में पूछे जाने पर इनके द्वारा किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिखाया गया। पकड़े गए महबूब अंसारी के निशानदेही पर ग्राम बत्तोकला पहुंच कर केतार पुलिस ने राजकुमार विश्वकर्मा के घर पर विधिवत छापामारी किया। जिसमें राजकुमार विश्वकर्मा के घर पर अवैध हथियार बनाने तथा बिक्री करने के बारे में पूछे जाने पर राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि इन्होंने ही इस रिवाल्वर को बनाने हेतु छेनी, हथौड़ी व परंपरागत उपकरणों के माध्यम से बनाकर बेचने के लिए पैसा महबूब अंसारी दिया था।
इसके बाद हथियार बनाने में प्रयुक्त पारंपरिक उपकरण छेनी, हथौड़ी, प्लास, कैची, पेचकस एवं लोहा का भांति मशीन इत्यादि उनके घर से बरामद हुआ है। फलस्वरुप पकड़े गए महबूब अंसारी दूसरा राजकुमार विश्वकर्मा को अवैध हथियार का बनाना, रखने व खरीदी बिक्री करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में केतार थाना कांड संख्या 57/ 2024 दिनांक 13.9.2024 धारा 25 (1इ )ए /25(1।।)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, कृष्ण कुमार, अमरेंद्र कुमार आदि पदाधिकारी का नाम शामिल है।




Trending News

#1
भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

#2
पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

#3
श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM


Latest News

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

श्री सर्वेश्वरी समूह का 64वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:39 PM

पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

जिले का गौरव: बॉक्सिंग प्रशिक्षक रामप्रवेश तिवारी को मिला महागुरु अवार्ड

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 02:39 PM

लाभुक ने डीलर पर लगाया 2 महीना का राशन गबन करने का आरोप

location_on केतार
access_time 21-Sep-24, 10:57 AM

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल में झूठे केस में डाला गया : मंटू

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 10:54 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play