whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039770
Loading...


केंद्र की भाजपा सरकार लूट रही झारखंडियों का अधिकार: झामुमो का अधिकार मार्च और धरना प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 23-Aug-24, 05:07 PM visibility 455
Share



केंद्र की भाजपा सरकार लूट रही झारखंडियों का अधिकार: झामुमो का अधिकार मार्च और धरना प्रदर्शन
अधिकार मार्च के दौरान झामुमो के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। झामुमो नेताओं ने चिनियां रोड, नाहर चौक से समाहरणालय तक झारखंडी अधिकार मार्च निकालते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च के समापन पर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया गया, जिसमें केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के 1 लाख 37 हजार करोड़ रुपये की रॉयल्टी और प्रधानमंत्री आवास योजना के 8 लाख घरों के लिए आवंटित राशि को रोककर रखे हुए है। इसके अलावा, खेलो इंडिया योजना के तहत झारखंड को मात्र 9 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया, जबकि राज्य ने खेल के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
झामुमो नेताओं ने भाजपा के सांसदों और विधायकों पर राज्य के अधिकारों के लिए आवाज न उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार ने एक भी जेपीएससी का आयोजन नहीं किया, जबकि हेमंत सरकार ने कोरोना महामारी और राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद कई जनहित योजनाओं को लागू किया है। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला सचिव मनोज ठाकुर, उपाध्यक्ष नितेश सिंह, सलीम जाफर, और अन्य वरिष्ठ नेता समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे। झामुमो नेताओं ने संकल्प लिया कि वे झारखंड के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play