whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21039658
Loading...


भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा: युवाओं में राष्ट्रभक्ति का नवसंचार

location_on गढ़वा access_time 12-Aug-24, 03:05 PM visibility 466
Share



भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा: युवाओं में राष्ट्रभक्ति का नवसंचार
भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आज राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर भव्य तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल जुलूस के माध्यम से निकाली गई। यह मोटरसाइकिल जुलूस वन भवन के मैदान से शुरू होकर मेंन रोड होते हुए मझिआंव रोड से होकर भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में ऊर्जा का संचार करना और शहीदों की सच्ची राष्ट्रभक्ति को जगाना है। जुलूस के दौरान 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। जुलूस का नेतृत्व मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा हमेशा राष्ट्र के लिए अपना बलिदान देने वाले महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता है।
इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं के बीच राष्ट्रभक्ति का नवसंचार होता है। युवा मोर्चा महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत युवाओं में राष्ट्रभक्ति का प्रेम जगाना और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना मुख्य उद्देश्य है। नगर मंडल अध्यक्ष रणजीत चौरसिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों के माध्यम से युवाओं में ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का अलख जगाना बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, सुरज गुप्ता, भगत साहु, बिनय चंद्रवंशी, विनोद तिवारी, टिंकु गुप्ता, संजय तिवारी, अंजनी तिवारी, गौरी शंकर गोंड सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता भी भारी संख्या में उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#4
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play