धुरकी : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रक्सी में बैठक कर विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया। मुखिया अंजु देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से 12 सदस्यों का चयन किया गया। इनमें सुरेन्द्र यादव को अध्यक्ष तथा पार्वती देवी को उपाध्यक्ष चयनित किया गया। नव चयनित अध्यक्ष को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने माला पहना कर स्वागत किया।
मौके पर मुख्य रूप से धुरकी थाना के एसआई शैलेंद्र यादव, अक्षय यादव, भोला यादव, प्रेमचंद यादव, अवधेश भुईयां, अक्षय पासवान, नरेश राम, चंद्रिका यादव, विपिन यादव, चंद्रमा यादव, भरदुल भुईयां, सूर्यमन यादव आदि ग्रामीण मौजूद थे।