whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041008
Loading...


झारोटेफ के बैनर तले सभी शिक्षक, कर्मचारी एवम् अधिकारी अपनी मांगों को ले एकजुट हों: सुशील कुमार

location_on गढ़वा access_time 11-Aug-24, 10:22 AM visibility 375
Share



झारोटेफ के बैनर तले सभी शिक्षक, कर्मचारी एवम् अधिकारी अपनी मांगों को ले एकजुट हों: सुशील कुमार
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक एवम् कर्मचारी गण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी में आज झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के सक्रिय सदस्य राजकिशोर मेहता की अगुवाई में परियोजना राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मझिआंव, गढ़वा के प्रशाल में प्रखण्ड स्तरीय "कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियो को दिलाया है और उम्मीद है कि वर्णित सभी ग्यारह मांगे भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी।
बशर्ते कि आप सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन से रहें। साथ ही कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी। एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जा रहा है। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है: (1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना।
(2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना। (3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना। (4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना। (5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना। (6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना। (7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना। (8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना। (9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना। (10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना।
(11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना। झारोटेफ के सक्रिय सदस्य राजकिशोर मेहता ने आगामी 25 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम (कर्मचारी शक्ति समागम) में और 01 सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम (कर्मचारी संकल्प महासम्मेलन) में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का एवम् अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने हेतु आह्वाहन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के सक्रिय सदस्य जीतेंद्र प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं पहली बार झारोटेफ के कार्यक्रम में उपस्थित हुआ हूं। परन्तु , मैंने कई NMOPS के कार्यक्रमों को देखा है और समझा है। इसी संगठन के कारण हम लोगों को पुरानी पेंशन का लाभ प्राप्त हुआ है।
इस संगठन के प्रति हमलोगो को कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए।आग्रह होगा कि यदि सभी शिक्षक संगठनों एवम् अन्य संगठनों को ऐसे कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जाए तो बेहतर होता। परियोजना राधाकृष्ण बालिका उच्च विद्यालय मझिआंव के प्राचार्य नीरज प्रसाद ने उपस्थित समस्त शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा। उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोरबे के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने NMOPS/झारोटेफ संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने हमें पुरानी पेंशन रूपी बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है।
हमसब इस संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम सभी अपनी चट्टानी एकता से सभी ग्यारहों मांगों को पूरा कराएंगे।झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। हम सभी इस संगठन के साथ पूरे तन मन धन से साथ हैं। हम शिक्षकों को कम से कम शिक्षकों के मुद्दो पर एकजुट तो रहना ही चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रखण्ड कार्यकारणी कमिटी मझिआंव का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखण्ड अध्यक्ष के रुप में राजकिशोर मेहता, प्रखण्ड सचिव जीतेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष नीरज प्रसाद, उपाध्यक्ष के पद पर रवींद्र यादव एवम् अमित दूबे का निर्वाचन किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा सभी उपस्थित शिक्षकों एवम् कर्मचारियो से पुरानी पेंशन के नाम पर एक एक पौधा अपने घरों/विद्यालयों में रोपण करने का अपील किया गया और संगठनात्मक नारों के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।
झारोटेफ प्रखण्ड इकाई मझिआंव के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमंत कुमार, अरविन्द कुमार वर्मा, मनोज भगत, विशाल चंद्र, मनोज कुमार, आयुष कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, मुकेश कुमार, रवींद्र प्रसाद यादव, अजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार तिवारी, रामसागर शुक्ल जीतेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार, दिनेश राम, विकास तिवारी, शिराज अख़्तर, निलेश कुमार यादव, धर्मशील पाण्डे, सचिदानंद यादव, पिंटू कुमार पाण्डे, अमित कुमार दूबे, अरशद अंसारी, राजेश कुमार अग्रहरी, नीरज प्रसाद आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play