whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21040210
Loading...


जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा सैकड़ों लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण

location_on गढ़वा access_time 08-Aug-24, 02:42 PM visibility 571
Share



जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा सैकड़ों लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण
फलदार पौधों का वितरण करते जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : शहर के मुख्यपथ स्थित जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान के सामने जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वाधान में साप्ताहिक बाजार के दिन सैकड़ों ग्रामीण और शहरी नागरिकों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि हर व्यक्ति को बरसात के मौसम में अपने आस-पास कुछ पौधे अवश्य लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध और हरा-भरा रह सके। उन्होंने बताया कि पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जो वायुमंडल को शुद्ध बनाने के साथ-साथ तापमान को भी नियंत्रित करता है। धरती पर पेड़ और पौधों के बिना इंसान का अस्तित्व संभव नहीं है।
सदस्यों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे पौधा ले जाकर अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करते रहें। साथ ही, उन्होंने सभी को वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन के वर्तमान पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता, ध्रुव केशरी, चन्दन चंद्रवंशी, मनोज केशरी, और दीपक तिवारी सहित अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#4
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

#5
रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play