मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत के कौवाखोह गांव निवासी दीपक सिंह की 14 वर्षीया पुत्री नवीं की छात्रा काजल कुमारी का शव उसके खपड़ैल घर के एक रुम से दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से झुलते संदेहास्पद स्थिति में देखा गया। इसकी सूचना रविवार की सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस पहुंचकर छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।
इस संबंध में प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार युवती का शव घर के लकड़ी के मोटे बली से दुपट्टा के सहारे शव उसके चारपाई पर बैठने की स्थिति में पैर जमीन से स्पर्श करते हुए सटा हुआ था। लोगों ने कहा कि सच कहा जाए तो स्थिति को देखते हुए यह मामला संदिग्ध लग रहा है।
युवती का शव पुलिस ने संदेहात्मक स्थिति में कब्जे में करते हुए दुपट्टे को खोला। मृतका की मां रीता देवी ने बताई की मेरे पति दीपक सिंह मजदूरी करने के लिए पिछले महीने से ही दूसरे प्रदेश में गए हुए हैं। घर में पुत्री काजल कुमारी एवं दो पुत्र के साथ रहते हैं। जो मेरे साथ 6 वर्षीय पुत्र रंजन सिंह एवं चार वर्षीय पुत्र निरंजन सिंह दूसरे कमरे में सोए हुए थे। काजल कुमारी मिट्टी के खपडैल घर के दूसरे कमरे में खाना खाने के बाद सोने चली गई थी। जब सुबह दरवाजा नहीं खोली। तो शंका के आधार पर परिजन घर पर चढ़े और खपड़ा हटाकर देखा गया की युवती दुपट्टा के माध्यम से फांसी लगाकर लटकी हुई है। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया और पुलिस को सूचना दी गई।
परिवारिक सूत्रों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है।