कांडी : प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव में शनिवार को देर शाम ओबीसी एकता अधिकार सह न्याय रथ पहुंचा। जिसका लोगों ने भव्य स्वागत किया। उप स्वास्थ्य केन्द्र के नजदीक एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अधिकार मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता पिंटू यादव ने कहा कि अपना हक व अधिकार लेने के लिए यह यात्रा शुरू हुआ है, जो पूरे झारखंड में घूम घूम कर लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं। ओबीसी में 52 विभिन्न जातियां हैं जिसे मात्र 14 प्रतिशत ही आरक्षण सरकार दे रही है। आप सभी से निवेदन है कि मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद (बीडी प्रसाद) के हाथों को मजबूत करें। ओमप्रकाश कुमार ने कहा कि सोंच को बदलो सितारे बदल जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे भारत में हमारी जनसंख्या 65 प्रतिशत है लेकिन मुझे आरक्षण 14 प्रतिशत हीं प्राप्त है। जो गलत है। आगामी 30 जुलाई को अपने हक और अधिकार के लिए 11 सूत्री मांगों को लेकर रांची में विधान सभा का घेराव कार्यक्रम निर्धारित है। आप सभी से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त कार्यक्रम में भाग लेने रांची चलें।
मौके पर अमर कुमार, जगरनाथ साह, अलाहुद्दीन अंसारी, उस्मान अंसारी, केशव गुप्ता, प्रिय कुमार गुप्ता, कृपा निधान गुप्ता, संजीत कुमार गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।
अधौरा गांव में कमिटि का गठन :
इस अवसर पर अधौरा गांव में एक कमिटि का भी गठन किया गया। जिसमें इसराइल अंसारी को अध्यक्ष, रमेश प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय प्रसाद गुप्ता को सचिव बनाया गया।
जबकि गुड्डू कुमार को युवा मंच अध्यक्ष, रंजन कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, अनूप कुमार चौधरी को सचिव बनाया गया। साथ ही अफरोज अंसारी, अमरजीत कुमार, अरुण कुमार गुप्ता, नाजिर अंसारी सहित दस को सदस्य बनाया गया।