गढ़वा : पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि झारखंड में आदिवासी, गरीब, दलित व शोषित लोग ही सुरक्षित नहीं है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के संरक्षण में असमाजिक तत्व आम-आवाम के साथ गलत कार्य कर रहे हैं। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रमकंडा के सबाने गांव में मुंडा परिवार को मंत्री के ही संरक्षण प्राप्त राज किशोर यादव ने उक्त भूमि पर पहले तालाब का निर्माण कराया। जिसके बाद वह मछली पालन कर खुद ही फायदा ले रहा है। वहीं पूरे सात एकड़ भूमि पर कब्जा जमा लिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार आदिवासी की हितैशी की बात कहती है और आदिवासी को ही दबाया जा रहा है। गढ़वा-रंका विधान सभा को मंत्री मिथिलेश ठाकुर दिन रात लूटने में लगे हुए हैं।
वहीं इनके आदमी भी भोली-भाली जनता को परेशान कर रहे हैं। अंग्रेजो ने गढ़वा व पलामू के लोगोंं को जितना परेशान नहीं किया होगा। जितना कि मंत्री व उनके लोग कर रहे हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह सबसे ज्यादा गढ़वा-रंका विधान सभा को चारागाह बनाने में जिम्मेवार हैं। गिरिनाथ सिंह ने ही मिथिलेश ठाकुर को समर्थन देकर वर्ष 2019 में चुनाव जिताने का काम किया था। गिरिनाथ सिंह सब मुझसे लगातार चुनाव में पराजित होने लगे तो वे मिथिलेश ठाकुर को समर्थन देकर मुझे हराने का काम किया। जब से मिथिलेश ठाकुर चुनाव जिते हैं। तब से गढ़वा का दुर्दशा कर रख दिए हैं।