whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041016
Loading...


बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024 प्रतियोगिता का शुभारंभ

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-24, 06:24 PM visibility 739
Share



बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024 प्रतियोगिता का शुभारंभ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024 (क्लस्टर लेवल) प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह, डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन 'आई' के असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर (ए.आर.ओ.) डॉक्टर जी. एन. खान, और डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर के प्राचार्य राजेन्द्र सचदेवा, बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार चौबे एवं विद्यालय के एलएमसी सदस्य विनोद जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अजय कुमार चौबे ने जानकारी दी कि डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन अलग-अलग विद्यालयों में होता है।
इस बार डीएवी गढ़वा को खो-खो (बालक और बालिका वर्ग), शतरंज (बालक और बालिका वर्ग) और एरोबिक्स नृत्य (बालक और बालिका वर्ग) के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। इस क्लस्टर स्तर की प्रतियोगिता में एम.के. डीएवी पब्लिक स्कूल डाल्टनगंज, डीएवी पब्लिक स्कूल लातेहार, डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा, डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला, डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा, डीएवी पब्लिक स्कूल भवनाथपुर और बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा के 500 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट नृपेंद्र कुमार सिंह ने डीएवी विद्यालय की शिक्षा और संस्कारों की सराहना की। उन्होंने बताया कि डीएवी विद्यालयों की स्थापना महर्षि दयानंद जी के विचारों पर आधारित थी और आज भी यह शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
डीएवी पब्लिक स्कूल, झारखंड 'जोन-आई' के असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर डॉक्टर गोलाम नबी खान ने कहा कि इस दो दिवसीय क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता में अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के तीन समूहों में बालक और बालिका वर्ग के लिए खेलों का आयोजन हो रहा है। विजेता छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे और राज्यस्तर पर जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स को भारत सरकार और स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) से मान्यता प्राप्त है, जिससे विजेता खिलाड़ियों को नौकरी और उच्च शिक्षा में विशेष वरीयता प्राप्त होती है। उन्होंने यह भी बताया कि डीएवी संस्था में लगभग 1 करोड़ छात्र अध्ययनरत हैं और 60 लाख से अधिक पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
खेलकूद के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, नैतिक और भावनात्मक विकास पर जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजक विद्यालय बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल, खेल शिक्षकों, टीम प्रबंधकों और निर्णायक मंडली के सदस्यों को बधाई दी गई।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play