whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 21041056
Loading...


मानस मंडली द्वारा अयोध्या में आयोजित मानस महा महोत्सव की पूर्ण तैयारी

location_on गढ़वा access_time 26-Jul-24, 06:13 PM visibility 318
Share



मानस मंडली द्वारा अयोध्या में आयोजित मानस महा महोत्सव की पूर्ण तैयारी
मानस मंडली


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मानस मंडली जिला इकाई गढ़वा के तत्वावधान में आयोजित मानस महा महोत्सव की पूरी तैयारी अयोध्या धाम में पूरी हो गई है। इस आयोजन के तहत 61 मानस विभूतियों का पहला जत्था कल अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा, जबकि अगले दिन 201 सदस्यों की टीम श्री राम जन्मभूमि के लिए रवाना होगी। 30 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के यज्ञमंडपम् में दिवा कालीन 10 बजे से 01 बजे तक संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन होगा, जिसमें 261 मानस विभूतियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धेय राम कुमार पाण्डेय का कठोर संघर्ष और साधना विशेष उल्लेखनीय है। पाण्डेय जी, जो मूलतः गढ़वा निवासी हैं और वर्तमान में अयोध्या में पोस्टेड हैं, इस आयोजन की सफलता के लिए समर्पित हैं।
आयोजन की सजीवता और व्यवस्था को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि के मुख्य ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र ने मानस मंडली के आयोजन का सम्पूर्ण दायित्व संभाला है। 261 सदस्यों की प्रमाणित फोटो युक्त सूची मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी गई है। मंदिर में प्रवेश के समय सघन जांच की जाएगी और किसी भी प्रकार का सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह आयोजन श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर समिति की ओर से पूरी व्यवस्था के साथ किया जा रहा है, जिसमें मानस मंडली की ओर से पवित्रता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। आयोजन के अंतर्गत महासचिव परम भागवत चम्पतराय जी, मुख्य ट्रस्टी डा. अनिल मिश्र जी, पूज्य बाल स्वामी जी, महाप्रबंधक रामकुमार पाण्डेय जी, कैप्टन बी एन मिश्रा जी को मानस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
पलामू प्रमंडल के विशिष्ट सदस्यों द्वारा श्री राम लला जी के लिए दिव्य अंगवस्त्रम् और माला प्रदान करने का कार्यक्रम भी रहेगा। मानस मंडली जिला इकाई गढ़वा और पलामू प्रमंडल, झारखंड आयोजन के लिए मंदिर समिति का आभारी रहेगा।




Trending News

#1
रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

#2
पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

#3
गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

#4
पेड़ से टकराकर लटकी पिकअप वैन, गनीमत रही कोई हताहत नहीं

location_on भवनाथपुर
access_time 21-Sep-24, 05:20 PM

#5
ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM


Latest News

पूर्व मंत्री के मिलन समारोह में टीम में 100 से अधिक लोग शामिल

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:26 PM

ओबीसी एकता अधिकार मंच ने कृषि मंत्री को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 09:23 PM

रपुरा गांव में युवक की हत्या, बहन से छेड़छाड़ के कारण उपजा विवाद बना हत्या का कारण

location_on मझिआंव
access_time 21-Sep-24, 09:15 PM

रमना में यूरिया खाद की कालाबाजारी जोरों पर

location_on रमना
access_time 21-Sep-24, 08:56 PM

गृहकार्य पूर्ण नहीं करने पर शिक्षिका ने की बेरहमी से पिटाई

location_on कांडी
access_time 21-Sep-24, 08:51 PM

भाजपा में शामिल होने का दर्जनों लोगों ने किया खंडन, थामा झामुमो का दामन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:09 PM

नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:07 PM

जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वें स्थापना दिवस पर गढ़वा सहेली द्वारा दो विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 06:03 PM

पूर्व मंत्री का बड़ा हमला: 'बिहारी भगाओ, चिनियां बचाओ' के नारे के साथ राज्य सरकार पर हमला

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:53 PM

अग्रवाल परिवार द्वारा 52वें सप्ताह निरंतर प्रसाद रूपी भोजन वितरण

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-24, 05:48 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play