गढ़वा : झारखंड के बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने नगर भ्रमण के दौरान गढ़वा में भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप के आवास पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को आशीर्वाद और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं और बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। अमर बाउरी ने खुद को भी बीजेपी का कार्यकर्ता बताया।
मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वरसागर चन्द्रवंशी, सूरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, रविंद्र पासवान, रविंदर जायसवाल, चंदन जायसवाल, राज कुमार गुप्ता, ब्रजेश उपाध्याय, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, सुरेंद्र कश्यप, अमित कश्यप, बंधु राम, मनोज महतो, सुरेश अग्रवाल और सिकंदर राम समेत कई अन्य नेता भी इस मुलाकात में शामिल हुए।
अमर बाउरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और परिवर्तन की लहर चल रही है और इसका श्रेय बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है।