whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161222
Loading...


संस्था ने ठाना है, गढ़वा को सुंदर बनाना है : आकाश केशरी

location_on गढ़वा access_time 03-Jul-24, 05:24 PM visibility 693
Share



संस्था ने ठाना है, गढ़वा को सुंदर बनाना है : आकाश केशरी
कपड़े के थैले वितरित करते संस्था के सदस्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था गढ़वा के तत्वावधान में शहर के मुख्य चौक रंका मोड़ पर अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर संस्था के युवाओं द्वारा कपड़े के थैले वितरित कर प्लास्टिक बैग उपयोग नहीं करने हेतु अपील की गई। वैश्य महासेमलन के जिला अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल ने कहा कि सोशल वर्कर संस्था द्वारा हमेशा अनेकों सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें प्लास्टिक बंद करने का प्रयास सबसे सराहनीय है। इससे पर्यावरण का बचाव हो सकता है। प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करना चाहिए और समाज में इस तरह के संदेश देकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने का सबसे अच्छा माध्यम सोशल मीडिया भी है।
प्लास्टिक उपयोग के बाद हम इधर-उधर फेंक देते हैं, जो कहीं न कहीं जाकर जमीन में दब जाता है और वह भूमि फिर उपजाऊ नहीं हो पाती। इधर-उधर घूम रहे जानवर भी इस प्लास्टिक का शिकार हो रहे हैं। हमें आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हम अपने दैनिक जीवन में अब प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि हमारी संस्था हमेशा देश हित, राष्ट्र हित और समाज हित में कार्य करती है। अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस उसी का हिस्सा है। हम सभी संस्था के युवाओं और शहर के अनेक वरिष्ठ समाजसेवियों ने मिलकर शहर में सैकड़ों थैलों का वितरण किया और सभी दुकानदारों से अपील की कि आप से ज्यादा इस मुहिम को कोई और कारगर नहीं साबित कर सकता है।
दुकानदार प्लास्टिक बैग मुक्त भारत के लिए ग्राहकों को जागरूक कर सकते हैं और वे अपने साथ कपड़े का थैला लेकर आने को तैयार होंगे। इस कार्यक्रम में दया शंकर जायसवाल, राजमनी कमलापुरी, शिवनारायण और संस्था के सक्रिय सदस्य शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, उमंग सोनी, और मीडिया प्रभारी अंशु कांश्यकार आदि मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play