whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161007
Loading...


गढ़वा के कायाकल्प हेतु पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा जारी, रंका में पूजा अर्चना से शुरुआत

location_on गढ़वा access_time 03-Jul-24, 05:17 PM visibility 690
Share



गढ़वा के कायाकल्प हेतु पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा जारी, रंका में पूजा अर्चना से शुरुआत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के बेहतर कायाकल्प के लिए पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की परिवर्तन यात्रा जारी है। इसी क्रम में आज का कार्यक्रम रंका अखाड़ा में पूजा अर्चना एवं स्व. जेठन सिंह, स्व. फेतल सिंह एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। यात्रा के माध्यम से वे आम जनों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर समाधान का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न प्रखंडों का दौरा करते हुए यह यात्रा रंका पहुंच चुकी है। गिरिनाथ सिंह ने कहा कि आज से 10 वर्ष पूर्व की तुलना में रंका का बेहतर विकास नहीं हो सका है। पूर्व की योजनाएं ही आज भी धरातल पर विद्यमान हैं। उन्होंने वर्तमान जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे अपने स्वजनों के ठेका और रोड के अलकतरा को बेचने में संलग्न हैं और कुछ चंद लोगों के विकास को ही सम्पूर्ण गढ़वा का विकास मानते हैं।
यात्रा के दौरान गिरिनाथ सिंह ने दूधवल, बाराडीह, मखातु, आमाटांड, जून सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा की। मौके पर मुख्य रूप से रामलखन यादव, अकबर अली, सुनील माली, शिवशंकर सोनी, सुलपानी सिंह, सेठा सिंह, भागवत सिंह, बिनोद सिंह, ऋषि ठाकुर, कर्मचारी भूइहर, पतीया देवी (पूर्व मुखिया), सुमित्रा देवी, जलशिया, सुदेश मांझी, लखन भूइहर, पवन पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play