गढ़वा : भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में रुकमणी साहून धर्मशाला पुरानी बाज़ार में एक बैठक बुलाई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सूरज गुप्ता उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर सभी पदाधिकारीगण के द्वारा पुष्प और माला चढ़ा कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल के महामंत्री यशवंत कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।
विषय प्रवेश के दौरान अध्यक्ष उमेश कश्यप ने यह कहा कि 4 मई को पलामू लोकसभा के चुनाव प्रचार प्रसार के निमित देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन मेदिनीनगर में होने जा रहा है। नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि इस कार्यक्रम में नगर मंडल के सभी 21 वार्ड 33 बूथ से लगभग 2000 कार्यकर्ताओं के साथ इस कार्यक्रम में जाना सुनिश्चित कराएं।
प्रधानमंत्री के बातों को सुन कर जन-जन तक पहुँचाएँ।
बैठक के दौरान मुख्य अतिथि सूरज गुप्ता ने कहा कि आज भारत विकास के रास्ते पर विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। देश विकास करने को अग्रसर है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन के पास कोई एजेंडा नहीं है। इसीलिए हम सब को मिलकर मतदाताओं को प्रधानमंत्री की उपलब्धि के बारे में जन-जन तक पहुंचना है और उनको समझाना है कि समाज में लुटेरे बहुरूपिए बनकर घूम रहे हैं । आपको गलत समझाएंगे, लेकिन किसी के झांसे में बहकावे में नहीं आना है और मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। मोदी जी को फिर एक बार भारत के सिंहासन पर बैठाना है।400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने कहा कि हमने वह दिन देखा है जब भारत में भाजपा का एक और दो सीट आता था।
आज हम सत्ता में हैं। हम सबों के लिए बड़े गौरव का विषय है। मोदी जी ने राम राज्य ला दिया। राम जी आज अयोध्या अपने महल में स्थापित हो गए। यह सब मोदी जी के ही प्रयास से संभव हुआ। इसलिए हमको उनके हाथों को मजबूत करने के लिए सबको मिलकर पूरे कार्यकर्ता को जब तक चुनाव संपन्न नहीं होता है चैन से सोना नहीं है।ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाताओं को घर से निकाल कर उनको वोट दिलवाना है। यही हमारा संकल्प है, यही हमारी चुनौती है। और हम सब मिलकर एक-एक कीमती वोट भाजपा के झोली में डालेंगे और प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में जितने भी लोग उपस्थित हुए सबको आभार व्यक्त करते हैं, कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं।
मौके पर भारतीय जनता पार्टी पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश कश्यप, वर्तमान सांसद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल, गौरी शंकर बिंद, बंधु राम, शुभम् गुप्ता, संजय केसरी, मनोज पाठक, मनोज कुशवाहा, लखन गुप्ता, संतोष कश्यप, टिंकू गुप्ता, मुन्ना कश्यप, सविता देवी, वार्ड पार्षद सुरेश अग्रवाल, अजय पासवान, विशाल गुप्ता, मुकेश कुमार, मोहित मोदनवाल आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।