बंशीधर नगर : -गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय राष्ट्रगान, बंदेमातरम, देशभक्ति व प्रगति गीत तथा सामूहिक मैदानी कार्यक्रम के लिये विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
सभी चयनित प्रतिभागी गणतंत्र दिवस को आयोजित मुख्य समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगे. राष्ट्रगान के लिये सरस्वती विद्या मंदिर की पलक पांडेय,खुशी कुमारी,कुमकुम कुमारी,कृति कुमारी व शिवांगी शेखर का चयन किया गया.बंदेमातरम के लिये शंकर प्रताप देव डिग्री महाविद्यालय की काजल,जूही,मुस्कान, गीता,सोनाली,कविता,खुशबू,ज्योति,मधु,मीरा व खुशी विश्वकर्मा का चयन किया गया.देश भक्ति व प्रगतिगीत में सरस्वती विद्या मंदिर की महक,सामिया,नौरीन प्रवीण,आराधना शर्मा को प्रथम,प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी की अरिबा खातून को द्वितीय तथा रामाश्रम विद्या निकेतन के सूरज कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.सामूहिक मैदानी कार्यक्रम के लिये राजकीय मध्य विद्यालय नगर उंटारी, प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी, राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, होलीक्रॉस उच्च विद्यालय नया खांड, माँ नगीना शाही महिला महाविद्यालय का चयन किया गया.निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त शिक्षक रामानन्द पांडेय,गदाधर पांडेय,शिवनारायण चौबे,अशोक कुमार सिंह,अधिवक्ता दिनेश कुमार शुक्ल,लवली आनन्द,शिक्षक अखिलेश प्रसाद शामिल थे.मौके पर खुशदिल सिंह,प्रतीक कुमार पांडेय,नंदगोपाल भगत,राहुल दास,जया कुमारी,संध्या शुक्ला, नेहा कुमारी,अमरेन्द्र दास,नीति कुमारी,अनिता कुमारी,रूबी कुमारी,आफताब आलम सहित अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश पांडेय ने किया.