whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27177083
Loading...


भाजयुमो आजादी के महानायक स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती

location_on गढ़वा access_time 23-Jan-24, 05:53 PM visibility 709
Share



भाजयुमो  आजादी के महानायक स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस की मनाई गई जयंती


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में आजादी के महानायक स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस का जयंती मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने सुभाष चन्द्र बोस के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। वे बचपन से ही राष्ट्र रक्षा का संकल्प ले चुके थे। वे युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं जिस तरह से गुलाम भारत को आजाद कराने के लिए सुभाष चन्द्र बोस ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। इस घटनाक्रम से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिन्द फौज का गठन कर जय हिन्द का नारा दिया तथा युवाओं से आह्वान किया कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आजादी के महानायक थे। देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। उन्होंने नारा दिया था, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, देश भर में युवाओं के बिच अभियान चलाकर आजाद हिन्द फौज से जोड़ने का काम किया था। भारत को आजाद कराने के लिए सुभाष चन्द्र बोस ने कई देशों से संबंध स्थापित कर भारत को आजाद कराया। मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता बृजेन्द्र पाठक अनवर साह राम उनय तिवारी भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय सोशल मीडिया प्रभारी बिपीन तिवारी जिला कार्यसमिति सदस्य कंचन रवि गोवावल मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी महामंत्री अनीत तिवारी धनंजय विश्वकर्मा राजु रंजन सिंह प्रमोद जायसवाल रितेश पासवान राम कुमार उपाध्याय धर्मेंद्र कुमार रौशन कुमार सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play