whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27184299
Loading...


खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 20-Dec-23, 05:34 PM visibility 738
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है, कार्यक्रम को लेकर भवनाथपुर पहुंची दिल्ली महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सदस्य डॉ कायनात काजी, प्रदेश उपाध्यक्ष रूप सिंह व जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर राष्ट्रीय सदस्य डॉ. कायनात काजी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आयोजन देश के विभिन्न राज्यों में किया जायेगा, अब तक पांच राज्य में प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। झारखंड देश का 16 वां राज्य है, जहां इसकी शुरुआत की जा रही है।
बताया कि दो दिन तक चलने वाले इस क्रार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी पदाधिकारी प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करेंगे और महिलाओं समस्याओं से रूबरू होंगे। उन्होंने बताया कि 2 दिनों तक चलने वाले इस प्रवास कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी ज़िले स्तर से लेकर बूथ स्तर और बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे 48 घंटे तक चलने वाले इस प्रवास कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी वर्षो से पार्टी में योगदान दे रहे हैं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। *2024 चुनाव पर भी होगी चर्चा।* प्रदेश महिला मोर्चा राष्ट्रीय सदस्य डॉ कायनात काजी ने कहा कि दो दिवसीय में आगामी 2024 के चुनाव पर भी चर्चा होगी ले सुदूरवर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की समस्याओं से रूबरू होंगे उसके बाद दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जो भी निष्कर्ष निकलेगा उस निष्कर्ष पर महिला मोर्चा की सभी नेता चर्चा करेगी और उसके समाधान के लिए ठोस कदम भी उठाए जाएंगे।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अंजू जी मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता, रीना बारी, प्रियंका देवी, मंजु गुप्ता, सरिता विश्वकर्मा, प्रमिला गुप्ता, सुषमा देवी, अंजिता गुप्ता के अलावे अन्य महिलाएं भी उपस्थित थी। भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झगड़ाखड़ा स्थित निर्माण अधीन डिग्री कॉलेज के संवेदक प्रदीप कुमार राय ने प्रखंड क्षेत्र के गरीबों, असहाय, वृद्धजनो में दो सौ कंबल का वितरण किया।इस कार्यक्रम में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पी एल सिंह, विभाग के एसडीओ जवाहर सिंह, जेई जूनस कश्यप कच्छप, जे ई सोनू कुमार चौधरी एवं समाज सेवी सुनील यादव ने संयुक्त रूप से वृद्धो के बीच कंबल वितरण किया। इस मौके पर संवेदक प्रदीप कुमार राय ने कहा कि गरीबों की सेवा ही एक सच्ची सेवा है, गरीबों के दुख सुख में शामिल होकर मुझे काफी संतोष की अनुभूति होती है।
कहा कि ससक्षम व्यक्तियों को आगे आकर समाज के जरूरतमंदों के लिए कुछ ना कुछ अवश्य करनी चाहिए। कड़ाके के ठंड में लोगों को तन ढाकने के लिए कंबल की आवश्यकता होती है जिसे ध्यान में रखते हुए उपरोक्त कार्यक्रम किया गया है। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगी।इस मौके पर उल्फत अंसारी, हल्कन यादव, धनंजय मेहता, गिरधारी राम, रूप प्रताप यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play