सगमा :
बिजली वितरण निगम द्वारा सगमा प्रखण्ड के मकरी व बेलिया गांव में बिजली चोरी के खिलाफ छपमारी अभियान चलाकर एक लाख पचासी हजार पांच सौ छप्पन रुपए जुर्माना लगते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया ।
छपमारी अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता दीपक कुमार एवं कनीय अभियंता गुणवंत कुमार के द्वारा किया गया।
इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बिजली अधिकारियों ने बताया कि बिजली वितरण निगम से मिले निर्देश पर यह अभियान को चलाया जा रहा है । उक्त दोनों मकरी एवम बेलिया गांव में बिजली बिल बकाया रहने पर लाईन को काट दिया गया था मगर इसके बावजूद दिनों गांव के ग्यारह उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से कटिया लगाकर बिजली चोरी किया जा रहा था ।
इसे देखते है बिजली बिल व जुर्माना लगते हुए धृरकी थाने में प्रस्थमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है ।
छपामारी दाल में उक्त पदाधिकारियो के साथ कनीय अभियंता अमल रॉय मानव दिवस कर्मी नईम अंसारी अवधेस कुमार बलराम कुषवाहा का नाम समिल है ।