सगमा : सगमा,गढ़वा
भाजपा युवामोर्चा एकीकृत सगमा प्रखण्ड के पूर्व प्रभारी अनुपम चतुर्वेदी के छोटे पुत्र अरमान चतुर्वेदी ने जे ई ई मेंस में 99 , 4 परसेंट लेकर जिले का नाम रोशन किया है वही जेनरल के e w s में पूरे देश मे 1937 वा रैंक प्राप्त किया है इस उपलब्धि पर भाजपा नेताओं ने उज्वल भविष्य की कामना किया है ।
इस उपलब्धि पर भाजपा नेता अनुपम चतुर्वेदी ने बताया की हम आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अरमान को अच्छे कोचिंग नहीं दे पाया तो अरमान ने घर बैठे ऑनलाइन कोचिंग कर इस उपलब्धि को हासिल किया है अरमान ने दसवीं की पढ़ाई डीएवी भवनाथ पुर से जबकि इंटर की पढ़ाई टीडीएम कालेज श्री बंसीधर नगर से किया था इस उपलब्धि पर हम पूरे परिवार ईस्वर की महान कृपा मानते हैं ।
जबकि अरमान का कहना है कि मैं एक अच्छा इंजीनियर बनकर देस सेवा करना चाहते हैं इस उपलब्धि पर भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद यादव सखिचन्द प्रजापति गुलाब राम अस्वनी मिश्रा रामजीवन सिंह ईश्वरी प्रसाद हीरा यादव ने अरमान के साथ पूरे परिवार को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना किया है ।