बंशीधर नगर : बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा ग्राम मे आपसी बिवाद को लेकर हुए मारपीट मे पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनो घायलो का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल मे किया गया जिसमे एक की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढवा रेफर कर दिया। मारपीट की घटना मे घायल होने वालो मे थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा ग्राम निवासी सुनिल तिवारी व उनकी पत्नी कालिनी तिवारी का नाम शामिल है। घटना के बारे मे घायल सुनिल तिवारी ने बताया कि वह पिछ्ले बीस बर्ष से धनबाद मे डीएभी स्कुल मे कार्यरत है। एक बर्ष पहले अपनी पत्नी को घर देखने के लिए भेजा था इस दौरान घर के ही अवनेन्द्र तिवारी की पत्नी अंतिमा देबी व धर्मेंद्र तिवारी की पत्नी सुनीता देवी मेरी पत्नी को डायन कह कर प्रताड़ित करती थी।
पंद्रह दिन पुर्व मै अपने घर आया इसके बाद अपने घर मे पानी की समस्या दूर कर आंगन मे चापानल लगवाया। शुक्रवार को अवनेन्द्र तिवारी की पत्नी अंतिमा देबी तथा उसका पुत्र आयुष तिवारी व धर्मेंद्र तिवारी की पत्नी सुनीता देवी लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल ने मार पीट करने वाले के विरुद्ध स्थानिय थाना मे आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।