whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203612
Loading...


नितिन गडकरी से वार्ता के दौरान मंत्री मिथिलेश को मिला आश्वासन, जल्द होगा गढ़वा बाईपास का टेंडर

location_on गढ़वा access_time 08-Aug-20, 08:48 PM visibility 677
Share



												नितिन गडकरी से वार्ता के दौरान मंत्री मिथिलेश को मिला आश्वासन, जल्द होगा गढ़वा बाईपास का टेंडर


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दूरभाष पर वार्ता कर पलामू प्रमंडल अन्तर्गत एन0एच0 75 पर गढ़वा में शीध्र बाईपास निर्माण कराने, सरसतीया नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण कराने, एन0एच0 75 के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मति कुडू से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक कराने, एन0एच0 75 को पलामू प्रमंडल के भाग कुडू से उत्तर प्रदेश सीमाना तक फोरलेन कराने का कार्य शीध्र स्वीकृत कराने का अनुरोध किया। केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर को आश्वासन दिया कि तत्काल एन0एच0 75 को पूरे पलामू प्रमंडल के क्षेत्र में मरम्मत कराने का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ।
गढ़वा बाईपास निर्माण योजना का निविदा आमंत्रित करने की कार्रवाई शीध्र की जाएगी, गढ़वा में सरसतिया नदी पर नए पुल का निर्माण कराने तथा कुडू से उत्तर प्रदेश सीमा तक एन0एच0 75 को फोरलेन करने की प्रक्रिया पर भी समुचित विचारोपरांत निर्णय लिया जाएगा । केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर से कहा कि चारो मुद्दों पर लिखित अनुरोध पत्र राजमार्ग मंत्रालय को भेजा जाय। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केन्द्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी को उपरोक्त चारों माँगों के संबंध में पत्र भेज दिया है। ज्ञात हो कि उक्त मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लेते हुए श्री गडकरी को पत्र लिखा है ! गढ़वा/पलामू के हर छोटे बड़े मामले में मुख्यमंत्री स्वयं गंभीर हैं।
बहुत जल्द NH 75 की मरम्मती का कार्य प्रारंभ किया जाएगा तथा बाईपास की निविदा प्रक्रिया भी जल्द पूर्ण की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play