whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925540
Loading...


नूतन टीवी मॉर्निंग-ब्रह्मदेव समेत सात पर अवैध बालू में प्राथमिकी, निर्मोही अखाड़ा का हवन पूजा, खरौंधी के स्कूलों में लौटा रौनक

location_on गढ़वा access_time 05-Feb-22, 08:10 AM visibility 702
Share



नूतन टीवी मॉर्निंग-ब्रह्मदेव समेत सात पर अवैध बालू में प्राथमिकी, निर्मोही अखाड़ा का हवन पूजा, खरौंधी के स्कूलों में लौटा रौनक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अवैध बालू भंडारण करने के आरोप में सदर थाने में सात बालू माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है उसमें उचरी निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद, नावाडीह गांव निवासी आनंद सिंह और गुदनू सिंह, दरमी निवासी शेख अफसर शेख अमजद शेख इमामुल और सिदे कला निवासी राजा सिंह शामिल हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार को खनन पदाधिकारी नंद देव बैठा ने जिला मुख्यालय के विभिन्न बालू घाट का निरीक्षण किया था ।निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर बालू का अवैध स्टॉक मिला था उस दौरान मेढना, लापो, बेलचंपा और प्रतापपुर में अवैध बालू भंडार किया हुआ था उक्त मामले में जिला खनन पदाधिकारी ने सदर थाने में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। आवेदन के आधार पर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज हो गई है थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी के आवेदन के आधार पर चार एफ आई आर में 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है पुलिस आगे की अग्रिता करवाई कर रही है।
खरौंधी प्रखंड के 22 माह के बाद प्राथमिक विद्यालय खुलते ही बच्चों की चहचहाहट से विद्यालय रौनक बढ़ा दिया। मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय भी बच्चों के आने से रौनक बढ़ गई शिक्षक भी काफी खुश दिखाई दिए आपको बताते चलु की झारखण्ड सरकार के उच्च निर्देश के बाद 4 फरवरी दिन शुक्रवार से सभी विद्यालय प्राइमरी मध्य एवं उच्च विद्यालय खुल गए हैं सभी जगहों पर शिक्षकों के द्वारा पहले से ही बच्चों के आने के लिए प्रतीक्षा की जा रही थी। शिक्षक एक दिन पहले से ही विद्यालय के साफ-सफाई आदि का कार्य पूर्ण कर चुके थे कि बच्चे जैसे ही विद्यालय पहुंचे उनका स्वागत फूलों से किया जा सके। उसी के अनुसार सभी शिक्षक बच्चों के विद्यालय पहुंचते हैं उन्हें गुलदस्ता फूल आदि देकर स्वागत भी किए बच्चे भी शिक्षकों के पांव छूकर उनका अभिनंदन किया आज से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ कर दी गई है कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।
शिक्षक विद्यालय में बच्चों को कोरोना के बारे में जानकारी दिया साथ ही नियम के बारे में जानकारी भी दी गई। विद्यालय में शिक्षक नीरज दुबे,दिनेश यादव,यसवंत प्रसाद,राजीव रंजन द्विवेदी,अमरेश कुमार राम,मोतीचंद जयसवाल,राघवेंद्र बिहारी,कान्हू रजक,कामेश्वर सिंह,अरविंद साह, गोविंद उरांव, जमल उद्दीन,जितेंद्र पाल,सतेंद्र दास सहित सभी शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया। खरौंधी प्रखंड के नवनियुक्त बिसूत्रीउपाध्यक्ष सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसूरत द्विवेदी के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर बिसूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक बीडीओ गणेश महतो ने कहा कि स्व रामसूरत द्विवेदी के अचानक साथ छोड़ कर चले जाने से प्रखंड को भारी नुकसान हुआ है उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता ।
वही प्रखंड के बिसूत्रीसूत्री सदस्य सह कांग्रेसी नेता शिवकुमार प्रसाद यादव ने कहा की उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा सभी स्तर के कार्यकर्ताओं को गतिशीलता के साथ आगे ले जाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि वे न सिर्फ पार्टी के वफादार सिपाही के रूप में हमेशा कर्मठ थे बल्कि हर सामाजिक कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। मृदुभाषी और गरीब के हितैषी व्यक्ति के देहांत होने से स्थानीय समाज में भी गहरा शोक व्याप्त है। मौके पर अजित यादव ,खरौंधी पंचायत मुखिया उपेन्द्र कुमार राम भारती,सीआई मुजीब खान,उमेश कुमार,सत्यनारायण बैठा, मनीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुखदेव दास जी महाराज उनके सहयोगी तूफानी बाबा सुधांशु दास जी महाराज ने शुक्रवार में मेराल थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हवन पूजन कर मेराल थाना क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति की कामना की।
रमकंडा थाना क्षेत्र के रक्सी गांव में आयोजित श्री राम चरित्र मानस नवाह्न परायण संकट मोचन यज्ञ के पूर्णाहुति के पश्चात श्री बंशीधर मंदिर में स्थापित भगवान श्री कृष्ण की अद्वितीय प्रतिमा का दर्शन पूजन करने जाने के क्रम में गुरुवार की देर शाम में मेराल पहुंचे थे। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने उन्हें रात्रि विश्राम कराया। सुबह में शिव मंदिर में हवन पूजन के पश्चात श्री बंशीधर जी का दर्शन करने अपने सहयोगियों के साथ निकले पड़े। इस दौरान महामंडलेश्वर ने मेराल थाना परिसर स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संत समाज ने सदैव ही भावी पीढ़ी को धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन की प्रेरणा दी है और संत परंपरा से ही पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान है।
थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने संतों की सेवा के पश्चात आशीर्वाद लिया। मौके पर मुंशी मुन्ना चौधरी, शैलेंद्र सिंह, संतोष कुमार, रमेश कुमार सहित कई जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play