Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


पलामू: ठंड और शीत लहर के बीच उपायुक्त ने ज़रूरतमंदों को बाँटा कम्बल। ,शहर के कई स्थानों पर ज़रूरतमंदों के बीच देर रात पहुंचे उपायुक्त।

location_on Palamu access_time 19-Dec-20, 11:04 PM

👁 383 | toll 143



1 0.5 star
Public

पलामू: ठंड और शीत लहर के बीच उपायुक्त ने ज़रूरतमंदों को बाँटा कम्बल। ,शहर के कई स्थानों पर ज़रूरतमंदों के बीच देर रात पहुंचे उपायुक्त। पलामू उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन के द्वारा वर्तमान समय में शीतलहरी व कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार की देर रात जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कई स्थानों में जरुरतमंदो के बीच कम्बल तथा ऊनी टोपी का वितरण किया गया।  इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित लोगों से उनके सेहत के बारे में जानकारी लेते हुए कंबल का सही उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी व्यक्ति ठंड में नही सोये, इसके लिए जिला प्रशासन लोगों को कंबल मुहैया करा रहा है। उपायुक्त ने शहर में कई स्थानों का दौरा कर गरीब व बेसहारा लोगों को रात्रि के समय ठंड एवम शीतलहर से बचने के लिए कम्बल तथा ऊनी टोपी वितरित किया।  उपायुक्त ने छः मुहान चौक, हॉस्पिटल चौक, ओवरब्रिज के समीप, स्टेशन चौक सहित अन्य जगहों पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल भेंट किया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के बीच 130 कम्बल बांटे। इस दौरान उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, सदर अंचल अधिकारी राम नरेश सोनी, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी पीयूष सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। 


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM


Post News & Earn