Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


पैक्सों में धान क्रय का किया जांच

location_on तारडीह दरभंगा access_time 13-Dec-20, 08:16 AM

👁 191 | toll 48



1 check_circle 0.5 star
Public

पैक्सों में धान क्रय का किया जांच तारडीह संस शनिवार को प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता संस्कार रंजन ने प्रखंड में पैक्सो से किए गए धान अधिप्राप्ति का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बैका एवं शेरपुर नारायणपुर मे पैक्स के माध्यम से खरीदी जाने वाली धान सह भुगतान पंजी गोदाम में खरीद कर रखी गई धान का निरीक्षण कर मिलान किया।धान बेचने वाले किसानों से विक्रय से लेकर प्राप्त राशि की पूछताछ की गई।वहीं उन्होंने पैक्सो को निर्देश दिया कि किसानों से धान खरीद मे कोई कोताही नहीं हो और भुगतान भी ससमय सुनिश्चित की जाए।बिसीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 पैक्स में से 12 पैक्स से धान अधिप्राप्ति शुरू की गई है।मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रेम प्रकाश पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह कार्यपालक सहायक रोहित कुमार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। फोटो




Post News & Earn