place Current Pin : 822114
Loading...


माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़

location_on लातेहार access_time 06-Dec-20, 06:04 PM

👁 239 | toll 98



1 N/A star
Public

*लातेहार* :-  माओवादियों और पुलिस के बीच हुई भीषण मुठभेड़, कई सामान बरामद। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के जावा बार जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की ओर भाग गए। पुलिस अतिरिक्त पुलिस बल के साथ इलाके में सर्च अभियान चला रही है। मौके से पुलिस ने नक्सलियों के कई आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं। पुलिस सर्च अभियान चलाकर माओवादियों को घेरने के फिराक में अभियान चला रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। *सामान छोड़कर भागे नक्सली* मिली जानकारी के अनुसार माओवादी जंगल में पहले से ही मौजूद थे। पुलिस को सूचना मिली। उसके बाद पुलिस योजनाबद्ध तरीके से माओवादियों को घेर लिया। पुलिस को देखते ही माओवादी गोली चलाने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी अपने जरूरत के सामान छोड़ कर भाग निकले। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी जोनल कमांडर मनोहर जी का दस्ता किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। लातेहार से संवादाता अंकित कुमार की रिपोर्ट



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play