राँची, 05 दिसम्बर 2020
भारत सरकार के युवा मामलें एवं खेल विभाग द्वारा पूरे देश में " फिटनेस का डोज- आधा घंटा रोज" विषय को लेकर फिट इण्डिया के अंतर्गत 01 दिसम्बर से 06 दिसंबर तक प्रभात फेरी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आज राँची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज मोराबादी स्तिथ महात्मा गाँधी जी के मूर्ती के समीप से पूरे मोराबादी में फिट इण्डिया मूवमेंट के अंतर्गत फिटनेस के लिए आधा घंटा रोज हेतु प्रभात फेरी सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व सुमित तिवारी एवं श्री अनुभव चक्रवर्ती ने किया।एन एस एस के स्वयंसेवकों ने आम लोगों को अपने सेहत के लिए स्वयं जागरूक हों एवं दूसरों को भी जागरूक करें की अपील की।उन्होंने आम जनों को यह भी मैसेज दिया कि सभी को फ़िटनेस हेतु आधा घंटा रोज देने से फिट एवं स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है एवं कोरोना के इस दौर में सभी अपने को ठीक रख सकते हैं।
आज के प्रभात फेरी सह जागरूकता कार्यक्रम में एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री अनुभव चक्रवर्ती, सुमित तिवारी, दिवाकर आनंद, अन्नू कुमारी, दीपा कुमारी, अंजली कुजूर, अवधेश ठाकुर, दिव्यांशु, शुभम गुप्ता, नेहा कुमारी , प्रिंस तिवारी आदि स्वयंसेवकों का उलेखनीय योगदान रहा।
यह अभियान कल भी आयोजित किया जाएगा।