नावाडीह में सेविका एवं सहिया को निरंतर लगाया जा रहा कोविड 19 का टीका
बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह में शनिवार को भी सहिया एवं आंगनबांडी केन्द्र में कार्यरत सेविका व सहायिका को कोविड 19 टीका लगाया गया । सीएचसी नावाडीह के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा कामेश्वर महतो ने बताया कि बीते तीन दिनों से निरंतर यहां कोविड 19 का टीकाकरण किया जा रहा है । शनिवार को 70 सेविका - सहायिका को टीका लगाया गया । एएनएम कुमारी किरण सिंह व अंजु कुमारी ने टीकाकरण की । उन्होंने बताया कि 6 फरवरी तक 570 लोगों को टीका लगाया जा चुका है । टीकाकरण पूर्ण रुप से सुरक्षित है और अभी तक टीका लगने के बाद किसी प्रकार का टीका का प्रभाव देखने को नहीं मिला है । यहां एमपीडब्लू विजय कुमार व कृष्णदेव महतो, सुरक्षा कर्मी उषम कुमार व जीवलाल मुर्मू उपस्थित थे ।