चितरपुर प्रखंड अन्तर्गत लारी पंचायत में तीन दिवसीय राम कथा का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में कथावाचक सुश्री रीता कुमारी ने अपने सुमधुर स्वर में राम कथा वाचन से सभी ग्राम वासियों को आनंदित और भाव विभोर किया। लोगों ने श्री राम कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मौके पे
कार्यक्रम आयोजन कर्ता जितेंद्र सास्त्री ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज के समय में एकल अभियान के तहत श्रीराम कथा का श्रवण गांव गांव में कराया जा रहा है।
इसके माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भगवान हर युग में अनेक रूपों में अवतार लेकर इस संसार की धर्म संस्कृति और देश समाज की रक्षा की। आज के इस समय में संगठन चाहे कोई भी हो चाहे वह विश्व हिंदू परिषद हो या एकल अभियान हो तमाम हिंदू समाज किसी ना किसी संगठन के सदस्य हैं और धर्म का अलख जगाने के लिए लगे हुए हैं।अपने जीवनयापन के लिए अर्थ संग्रह के लिए स्कूलों कालेजों में शिक्षा दी जाती है पर उसमें संस्कार युक्त शिक्षा का अभाव होता है। हमें और हमारे समाज को संस्कार युक्त शिक्षा मिलेगी, तभी समाज से अपराध और अंधविश्वास दूर होगा। जिस प्रकार हमें अपने परिवार चलाना हमारा पहला कर्तव्य है। उसी प्रकार संगठन को भी सशक्त और मजबूत बनाना हमारा पहला कर्तव्य है और उन्होंने कहा हम धर्म की रक्षा करेंगे। तभी धर्म हमारी रक्षा करेगी हमारी आदि काल की धर्म संस्कृति की रक्षा हम करेंगे तभी हमारे पूर्वजों की तरफ से हमें आशीर्वाद मिलेगा।