टुसू पर्व के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़ जिला के कुंदरुकलां स्थित मंगरीढीपा में बंगलामुखी मंदिर का शुक्रवार को मुख्य अतिथि के तौर पर गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुनीता चौधरी ने मंदिर का श्रद्धापूर्वक उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि, रामगढ़ जिले के कुंदरुकलां स्थित मंगरीधीपा में बने बंगलामुखी मंदिर निर्माण होने से क्षेत्र ने सुख समृद्धि आएगी।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मकर संक्रांति और टुसू पर्व के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने फीता कत कर किया। जीप अध्यक्ष का 51 किलो का मला पहना कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पे रामगढ़ जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो आजसू के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, मुखिया शीला देवी, दोहकातु मुखिया कलावती देवी, विभावि प्रभारी राजेश महतो, पूर्व 20 सूत्री सदस्य धनेश्वर महतो
मुखिया प्रतिनिधि किशुनराम मुंडा, अनुराग भारद्वाज, सुबीन तिवारी, शंभु बेदिया, आदि लोग मौजूद थे