place Current Pin : 822114
Loading...


भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा ओल्ड एज होम रामगढ़ को उपलब्ध कराया गया ई रिक्शा वाहन।

location_on Ramgarh access_time 14-Feb-25, 07:15 AM

👁 15 | toll 20



1 check_circle 5.0 star
Public

रामगढ़: महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची द्वारा रामगढ़ जिला में, ओल्ड ऐज होम, छत्तरमाण्डू, रामगढ़ में संचालित है। जिसमें वर्त्तमान में दो वरिष्ठ नागरिक आश्रय प्राप्त कर रहे है। जिसकी समुचित देखभाल एवं संरक्षण सरकार द्वारा चयनित एजेन्सी गंगा तटीय विकास संस्था द्वारा किया जाता है। गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक रामगढ़ के सौजन्य से भारतीय स्टेट बैंक के जेनरल मेनेजर श्री प्रभाष बोस के द्वारा वृद्धजनों की सुविधाओं के लिए एक इ-रिक्सा (टोटो) की चाभी, श्रीमती इन्दु प्रभा खलखो जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रामगढ़ को सुपूर्द किया गया, साथ ही जेनेरल मैनेजर द्वारा और भी आवश्यक वस्तुओं उपलब्ध कराने की बात कहीं गयी। इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उप महा प्रबंधक धनबाद विजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक रामगढ़ प्रसून कुमार, मुख्य प्रबंधक पुष्पा कुमारी, मुख्य प्रबंधक अश्विनी कुमार, मुख्य प्रबंधक धीरज कुमार, प्रबंधक अभिषेक कुमार शाखा प्रबंधक कृष्णनेंदु सेन दुखहरण महतो (संरक्षण पदाधिकारी) जिला बाल संरक्षण इकाई, रणधीर कुमार सिंह सचिव गंगा तटीय विकास संस्थान, कंचन कुमार केयर टेकर ओल्ड ऐज होम तथा अन्य कर्मी उपस्थित थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play