place Current Pin : 822114
Loading...


चितरपुर में रामगढ़-बोकारो मुख्यमार्ग को मृतक महिला के परिजनों ने किया जाम।

location_on Ramgarh access_time 04-Feb-25, 08:26 PM

👁 565 | toll 448



1 check_circle -1.0 star
Public

रजरप्पा थाना प्रभारी और केस आईयो को ससपेंड करने की मांग। मृतक महिला के परिजनों ने दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने सहित कि मुआवजे की मांग। चितरपुर(रामगढ़)। जिले के चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के चितरपुर कॉलेज के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास भुचुंगडीह कि मृतक महिला के परिजनों ने रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। मृतक महिला के परिजनों ने मंगलवार शाम 6:30 बजे से रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि संगीता देवी के हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम करें साथी उचित मुआवजा की मांग कर रहे हैं। रजरप्पा थाना प्रभारी और केस आईयो को सस्पेंड करने की तत्काल मांग कर रहे हैं। परिजनों को अभी तक मृतिका का डेड बॉडी नहीं सोपा गया है। रोड जाम की सूचना के बाद अंचल अधिकारी चितरपुर दीपक मिंज और रजरप्पा थाना के पुलिस पदाधिकारी जाम को हटाने के लिए पहुंचे हैं। परिजनों को समझाने की प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग जाम था। क्या है मामला..... गोला प्रखंड क्षेत्र के हेसापोडा पंचायत के परसाडीह स्थित दामोदर नदी से सोमवार को परसाडीह स्थित दामोदर नदी से गोला थाना पुलिस ने मृतक महिला का शव बरामद किया है।शव की पहचान संगीता देवी उम्र 37 वर्ष पति विजय निशाद, ग्राम भुचुंगडीह ,थाना रजरप्पा, जिला रामगढ़ के रुप में की गई है।शव से बदबू आ रहा था,शव सड गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया था।मृतक महिला संगीता देवी के परिजनों ने लापता होने की लिखित आवेदन गत 26 जनवरी को रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई थी। परिजनों सहित मृतका की बेटी साक्षी कुमारी(16 वर्ष ), लक्ष्मी कुमारी (16 वर्ष)पुत्र अमन कुमार (10 वर्ष)रजरप्पा थाना प्रभारी और केस आईयो पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि लापता होने की लिखित आवेदन देने के बाद भी रजरप्पा थाना के द्वारा खोजबीन नहीं किया गया। और सोमवार को संगीता देवी का शव दामोदर नदी में मिला।शव देखने से प्रतित होता है कि महिला की हत्या की गई है। परिजनों ने संगीता देवी का हत्या का आरोप लगाया है, परिजनों ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।घटना की सुचना के बाद एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद गोला थाना पहुंचे,पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप परिजनों ने थाना में लिखित आवेदन दिया है । परिजनों ने देवकी देवी पति-विश्वनाथ केवट,गुड़िया देवी पति-अजय केवट,फिरबील केवट की पत्नी यशोदा देवी, वासुदेव केवट पिता- गुजर केवट पत्नी नीतू देवी पर हत्या का आरोप लगाया है,तथा इन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये लोग मृतक संगीता देवी को डायन बिसाही कहकर हमेशा प्रताड़ित करते थे तथा दुनिया से गायब करने का धमकी भी दे चुके थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play