place Current Pin : 822114
Loading...


ससबेड़ा पूर्वी पंचायत के मुखिया अंशु कुमारी ने जरूरत मंद लोगों के बीच किया कंबल वितरण

location_on आईईएल न्यूज access_time 10-Jan-25, 09:34 PM

👁 410 | toll 279



Anonymous
Public

आईईएल। गोमिया प्रखंड के अंतर्गत ससबेडा पूर्वी पंचायत के मुखिया अंशु कुमारी ने पंचायत क्षेत्र के गरीब,बुजुर्ग, असहाय एवं जरूरत मंद लोगों के बीच लगभग 150 कंबल का वितरण किया। वहीं इस दौरान मुखिया अंशु कुमारी ने कही कि पंचायत बढ़ते ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए पंचायत क्षेत्र में बुजुर्ग एवं जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया है जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल सके। वहीं इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि पिंटू पासवान ने कहा कि ससबेड़ा पूर्वी पंचायत क्षेत्र में सभी जरूरत मंद एवं असहाय लोगों के बीच बढ़ते ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए कंबल वितरण किया गया है or आगे भी किया जाएगा। तत्पश्चात स्थानीय लाभुक कंबल मिलने पर मुखिया को धन्यवाद किया और कहा कि इस भीषण ठंड को देखते हुए कंबल मिलने से काफी राहत मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य हरेंद्र सिंह,वार्ड सदस्य सुमित ठाकुर, सुमन देवी, उप मुखिया बासुदेव यादव,सोमनाथ पांडेय, निलेश त्रिपाठी, सनोज ठाकुर, विकास गोप, संतोष चौहान, मंटू पासवान, सहित कई लोग भी मौजूद थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play