place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में निर्धारित लक्ष्य से अधिक भाजपा के सदस्य बनाए जाएंगे —मोहन कुमार

location_on आईईएल access_time 07-Jan-25, 10:10 PM

👁 467 | toll 242



Anonymous
Public

आई ईएल। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आईईएल स्थित मून लाईट के समीप भाजपा गोमिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, सदस्यता अभियान प्रभारी अजय तिवारी मौजूद थे। वहीं इस संबंध में भाजपा गोमिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए गोमिया मंडल में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाई जा रही है जिसके तहत आज अभियान को स्पेशल ड्राइव के रूप में लगातार तीन दिनों तक इस अभियान को तीव्र गति से चलाया जाएगा जिसकी शुभारंभ आज आईईएल स्थित झटका चौक से किया गया है। वहीं क्षेत्र के विभिन्न व्यवसायिक वर्गों के बीच तथा सदस्य बनने के लिए इच्छुक लोगों को और उनके परिवार जनों को इस अभियान के तहत भाजपा का सदस्य बनाकर जोड़ा जा रहा है। एवं पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्य आशा के अनुरूप करते हुए देखा जा रहा है जिससे यह कहा जा सकता है कि गोमिया में दिए गए निर्धारित लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भरत स्वर्णकार, ओम किंकर वर्मा, श्याम सुंदर रविदास, विनोद वर्मा, रामविलास राय, मदन सिंह, बलदेव ठाकुर, शंभू पटेल, दीपक राम, गौतम कुमार, राजीव शर्मा, रवि शास्त्री राहुल कुमार सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play