place Current Pin : 822114
Loading...


झारखंड में साठ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य—डॉ. प्रदीप वर्मा

location_on आईईएल access_time 06-Jan-25, 08:34 AM

👁 124 | toll 70



Anonymous
Public

आईईएल। गोमिया प्रखंड के अंतर्गत बैंक मोड़ स्थित गायत्री लॉज में गोमिया प्रखंड भाजपा के तीनों मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के राज्यसभा सांसद सह प्रदेश भाजपा महामंत्री डा प्रदीप वर्मा ने बैठक किया। वहीं बैठक की अध्यक्षता गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से बोकारो जिला भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी राकेश भास्कर, जिला अध्यक्ष जयदेव राय, भाजपा ओबीसी मोर्चा के केंद्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, भाजपा नेता लक्ष्मण कुमार नायक, संयोजक जिला सदस्यता अभियान संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज,जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार सहित गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार, ललपनिया मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल साव उपस्थित थे। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ प्रदीप वर्मा का भव्य स्वागत किया। वहीं सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रत्येक छह वर्ष बाद सदस्यता अभियान चलाया जाता है और पार्टी में नए सदस्यों को शामिल किया जाता है। आगे उन्होंने कहा कि पिछली बार पूरे देश में पार्टी में लगभग ग्यारह करोड़ सदस्य बने थे और इस बार पूरे देश में साढ़े बारह करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं झारखंड में साठ लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। कहा कि झारखंड में 22 दिसंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है और जनवरी माह के अंत तक यह अभियान चलाया जाएगा। कहा कि 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले को हीं पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। वहीं प्रत्येक बूथ पर 3 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इस दौरान भाजपा गोमिया मंडल अध्यक्ष मोहन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य समाज देश की खुशहाली के लिए हम सब को एकत्र रहने की जरूरत है। वहीं आज बैठक में सांसद प्रदीप वर्मा ने गोमिया, ललपनिया एवं साड़म मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण बातों पर विचार विमर्श किए। एवं भाजपा पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर गोमिया मंडल के कार्यकर्ता काफी सक्रिय हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे तन मन से अपने अपने क्षेत्र में दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक मात्र उद्देश्य है क्षेत्र में अपना एक मजबूत नेतृत्व खड़ा करना होता है। भाजपा पार्टी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की फौज खड़ा करती है। मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के जिला मंत्री दरबारी मांझी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गंदौरी राम, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदना डे, मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, आशा देवी, शीला रानी, संध्या रानी, उमेश ठाकुर, ओमकिंकर वर्मा,प्रमोद राम, भरत स्वर्णकार,धनेश्वर प्रसाद, घनश्याम डे,अशोक पाण्डेय, जितेन्द्र शर्मा, प्रमोद स्वर्णकार, शीला रानी,आशा पासवान, काजल कुमारी, चम्पा देवी,अजय तिवारी, शिवनारायण रविदास, बालेश्वर ठाकुर, बिट्टू कु. यादव, सुनील यादव, विनोद वर्मा, प्रमोद दास, गिरधारी साव, राजेश कु. रविदास, प्रभु नारायण महतो, रामनाथ राम, मनोज वर्मा, आदि उपस्थित थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play