place Current Pin : 822114
Loading...


सरकारी योजनाओं से किशोरियों की संबद्धता संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन

location_on कसमार access_time 22-Sep-24, 09:21 PM

👁 96 | toll 67



1 0.5 star
Public

कसमार प्रखंड के टांगटोना पंचायत भवन में सहयोगिनी संस्था सरकारी योजनाओं से किशोरियों का जुड़ाव से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान सहयोगिनी के समन्वयक प्रकाश महतो ने कहा कि किशोरियों के पास सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं उठा पा रही हैं । इस प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन किए जाने से जागरूकता बढ़ेगी तथा किशोरिया तथा महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जुड़ने में आसानी होगी। संस्था पंचायत के साथ मिलकर इसपर लगातार प्रयास कर रही है। प्रशिक्षक प्रकाश चंद्र झा ने कहा कि सरकारी योजनाओं के साथ जुड़ाव के साथ-साथ जेंडर विभेद दूर करने के लिए हमे लगातार घर, परिवार, समाज ने बदलाव का प्रयास करना होगा।इस दौरान सहयोगिनी द्वारा गठित अलग-अलग किशोरी समूह के 35 पियर लीडरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान दौरान कौशल विकास प्रशिक्षण,सावित्री बाई किशोरी समृद्धि योजना, छात्रवृति, सैनिटरी नैपकिन, साइकिल वितरण, मैया योजना, गुरुजी कार्ड, पीएमकेवीवाई, सारथी योजना आदि की जानकारी दी गई। समूह चर्चा द्वारा सरकारी योजना तथा जेंडर समानता पर जानकारी दी गई। इस दौरान सहयोगिनी संस्था की रेखा देवी, रिया हलधर, रानी कुमारी, रेखा, सरिता कुमारी, उर्मिला, पार्वती कुमारी, सुहाना खातून, रेशमा खातून, उमिहनी खातून, मेराजून खातूनआदि मौजूद थी ।



More from 1 :

झारखंड में एक गांव है, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर बारिश होने लगती है, वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा सके

location_on हजारीबाग
access_time 21-Feb-25, 09:31 AM

स्वर्गीय सुधीर महतो के निधन से गांव ने एक अनुभवी, कुशल, और योग्य व्यक्ति को खो दिया- मंत्री योगेन्द्र प्रसाद

location_on कसमार
access_time 10-Dec-24, 09:47 PM

गोमिया विधायक योगेन्द्र प्रसाद को मंत्री बनाने का मांग झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सह मिडिया प्रभारी बिक्की महतो ने किया

location_on पेटरवार
access_time 01-Dec-24, 08:12 PM

सहायक अध्यापक एवं झामुमो के सक्रिय एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता के निधन समाचार सुन अंतिम दर्शन करने श्मशान घाट पहुंचे गोमिया विधायक

location_on कसमार
access_time 29-Nov-24, 09:58 PM

दिव्यांगों के सतत विकास हेतु समेकित प्रयास की जरूरत: अमर बाउरी

location_on बोकारो
access_time 05-Oct-24, 06:41 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play