place Current Pin : 822114
Loading...


चितरपुर: आजसू पार्टी ने डीएवी ग्राउंड में प्रखंड स्तरीय करमा पूजा महोत्सव का किया आयोजन,मंदार की थाप झूमे प्रखंड वासि।

location_on चितरपुर access_time 14-Sep-24, 09:13 AM

👁 123 | toll 76



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

झारखण्ड की संस्कृति और पहचान है करमा पूजा: चंद्रप्रकाश चौधरी रिपोर्ट: दानिश पटेल चितरपुर (रामगढ़)। चितरपुर प्रखंड के रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल स्थित मैदान में शुक्रवा को आजसू पार्टी के द्वारा प्रखंड स्तरीय करमा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक सुनिता चौधरी,जिला परिषद सदस्य सुधा चौधरी एवं सम्मानित अतिथि युवा नेता पियुष चौधरी उपस्थित रहे।महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथियों का स्वागत आदिवासी गमछा पहनाकर किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि करमा पूजा झारखण्ड की संस्कृति की पहचान है। इस त्योहार में प्रकृति की पूजा कर अपनी विरासत को जीवित रखते है। करमा को लेकर कई लोक श्रुतियां और कई लोक कथाएं भी प्रचलित हैं। जिनके माध्यम से यह पता चलता है कि करमा का व्रत कुवारी लड़कियां अपने भाई की लंबी आयु के लिए करती हैं। आगे कहा कि यह व्रत भादो माह की एकादशी को किया जाता है और इसमें करम के वृक्ष की पूजा की जाती है। करम के वृक्ष की पूजा कर लड़कियां यह कामना करती हैं। उनके भाई की आयु भी करम के वृक्ष की आयु की तरह अधिक हो और उनके परिवार के सभी सदस्य खुशहाली से अपना जीवन व्यतीत करें। आजसू पार्टी हमेशा इस तरह का महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। विभिन्न गांवों से पहुँची महिलाओं ने करम डाली के साथ मंदार की थाप पर खूब झूमी। स्कूली बच्चों में भी उत्साह देखा गया। नागपुरी कलाकारों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा ने किया। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हजारों लोग शामिल हुए थे।मौके पर रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी मुकेश सिंहा,अशोक बेदिया,शिवलाल महतो, देवंती देवी,सुशील देवी, टूसील देवी, मनोरमा देवी, नीलम देवी, शांति देवी,आशा देवी, बबिता देवी पूनम देवी अंकिता देवी नीतू देवी,प्रमिला देवी, रजनी राज लाली देवी दशरथ महतो अरविंद सिंह मुखिया,सुबिन तिवारी ,अनुराग भारद्वाज,रंजीत महतो सहित कई शामिल थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play