Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


झारखंड से बस में सवार हो बिहार आई बुर्के वाली महिला, नवादा पुलिस ने ली बैग की तलाशी तो फटी रह गई सबकी आंखें

location_on Jharkhand access_time 30-May-24, 09:19 AM

👁 806 | toll 35



Anonymous
Public

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार के कई जिलों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवादा जिले के भी पुलिस और मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम भी गाड़ियों की जांच कर रही है। सोमवार को अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली चेकपोस्ट पर टीम ने एक बस की तलाशी लेनी शुरू की। टीम जब बस की तलाशी ले रही थी, उसी दौरान बुर्का पहने एक मुस्लिम महिला से पुलिस ने पूछताछ शुरू की। महिला ने बताया कि वो बिहारशरीफ जा रही है। पुलिस ने महिला के बैग की तलाशी करवाई। बैग की तलाशी में जो निकला उसे देखकर पुलिस वाले हैरान रह गए। लोग चर्चा करने लगे कि क्या महिला भी कुछ ऐसा कर सकती है।झारखंड से बस में सवार होकर बिहार आई थी महिला दरअसल उत्पाद टीम को महिला तस्कर गिरोह के बस से शरब की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर अधीक्षक मद्य निषेध अरुण कुमार मिश्रा ने बस की सख्ती से जांच और सघन तलाशी का निर्देश दिया था। इसी पर जांच टीम ने झारखंड से बिहार आई श्री सियाराम रथ नामक बस, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 27 बी 4615 था, उसे जांच के लिए चेकपोस्ट पर रोका। बस में सवार यात्रियों की सघन तलाशी के दौरान एक महिला को शराब से भरे बैग के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn