place Current Pin : 822114
Loading...


बिग ब्रेकिंग: गोला के वनांचल फैक्ट्री में मजदूरों के बीच लड़ाई, चाकू के वार से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल,घटना के बाद फैक्ट्री में निर्माण कार्य बंद।

location_on गोला access_time 25-Mar-24, 10:23 PM

👁 700 | toll 476



Journalist Danish Patel check_circle 0.0 star
Public

•गंभीर रूप से घायल मजदूर को बेहतर इलाज के सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर किया गया है। •आरोपी हमलावर बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है तथा घायल मजदूर चतरा जिले का रहने वाला है। रिपोर्ट: दानिश पटेल गोला। रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के हेमतपुर गांव के भारत पेट्रोल पंप के निकट वनांचल कॉन्कास्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार संध्या को मजदूरों के बीच में लड़ाई हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिहार राज्य के छपरा जिला के रहने वाले एक मजदूर ने झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जुड़ी गांव के रहने वाले मजदूर बिपत भारती उम्र 24 वर्ष लगभग के उपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मजदूर बिपत भारती गंभीर रूप से घायल हो गये। गंभीर रूप घायल मजदूर बिपत भारती को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर किया गया है। गंभीर रुप से घायल मजदूर शादीशुदा हैं। उसकी लगभग चार-पांच महीने की एक बेटी भी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आगे बताया कि हमलावर मजदूर दिन ड्यूटी पर था। उसके बाद शाम में ड्यूटी के दौरान वह कॉलोनी के छत पर गया और मजदूरों से उलझने लगा। उसके बाद आरोपी हमलावर नीचे गया और वहां से चाकू दोनों हाथ में लेकर आया फिर मजदूरों से उलझ गया तभी छत पर ही मौजूद विभत भारती के ऊपर हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे विभत भारती गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना गोला थाना मिलते ही। थाना प्रभारी सदबल घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी हमलावर को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। घटना के बाद फैक्ट्री में निर्माण कार्य बंद। घटना में इस्तमाल किया गया चाकू को पुलिस प्रशासन के द्वारा जब्त कर लिया गया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिला की आपसी विवाद में एक व्यक्ति को चाकू से घायल कर दिया गया है। घटना की सत्यापन के लिए घटनास्थल पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति को पकड़ कर रखा गया।और घायल को बेहतर इलाज के अस्पताल भेज दिया गया है। दोनों व्यक्ति के बारे में जानकारी अभी पता नहीं है।विवाद का वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है। आरोपी हमलावर पुलिस की गिरफत में है। पुलिस घटना की अनुसंधान में जुटी है।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play