Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


सिलीदाग तिनमुहान के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ संपन्न।

location_on Ramna access_time 11-Feb-24, 08:58 PM

👁 144 | toll 36



Anonymous
Public

रमना -प्रखंड के सिलीदाग तिनमुहान के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस समारोह के दौरान बच्चों व बुजुर्ग व महिलाओं के अलावा खासकर नवयुवक,युवतियों में आध्यात्म के प्रति आकर्षण दिखा।पारंपरिक वेश धोती कुर्ता धारण कर मस्तक पर त्रिपुंड लगाए युवा वर्ग सक्रिय रहे। आयोजन के दौरान जहां पहले दिन श्रद्धालु महिलाओं ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया वहीं दूसरे दिन पवनपुत्र हनुमान जी की मूर्ति के नगर परिभ्रमण के क्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए। 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ की सस्वर प्रस्तुति ने वातावरण में भक्ति और सात्विकता का संचार किया। समारोह के आखिरी दिन वैदिक आचार्यों की अगुवाई में पूर्व संरपंच निर्मल कुमार,धनंजय कुमार सिंह सहीत कई लोगो ने शास्त्रोक्त विधान से बजरंगबली के प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर उमड़ पड़ी।वैदिक कार्यक्रम और पूर्णाहुती संपन्न होने के बाद अटूट भंडारा का आयोजन किया गया है।इस अवसर पर पं.बब्लू पाठक ,पंकज कुमार सिंह,लव कुमार सिंह,अजय कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह,फुलेद्र कुमार सिंह सहित कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn