Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


51 असहाय बेटियों की शादी को लेकर किया गया भिक्षाटन

location_on खरौंंधी access_time 11-Feb-24, 07:04 PM

👁 162 | toll 33



Anonymous
Public

खरौंंधी । 28 फरवरी को विधायक भानू प्रताप शाही के द्वारा होने वाले 51असहाय बेटियों की शादी समारोह को लेकर भवनाथपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में भिक्षाटन एवं निमंत्रण दिया जा रहा है ।उसी की निमित्त गुरुवार को चौरिया,कुपा सिसरी सहित अन्य गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल बाजे के साथ भिक्षाटन के साथ ही निमंत्रण भी दिया गया। वही खरौंंधी भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने कहा की यह कार्यक्रम एक कठोर उपासना और किसी धार्मिक अनुष्ठान से कम नही है लोग अन्न और धन से सहयोग कर इस पुनित अवसर के भागिदार बनें। वहीं कुपा पंचायत संयोजक पप्पू विश्वकर्मा ने बताया की आज हम लोग अपने कुपा पंचायत के गांव में निमंत्रण बांट रहे हैं ज्यादा से ज्यादा लोग इस शादी समारोह में पहुंचें और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें।इस मौके पर अर्जुन शाह, 39 बुथ अध्यक्ष योगेन्द्र विश्वकर्मा , शिव कुमार साह , मनोज ठाकुर , आनंद साह , पप्पू साह ,राजमन ठाकुर , ओम प्रकाश साह , अरविंद ठाकुर , डोमन राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn