place Current Pin : 822114
Loading...


भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी पहुंचे रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड, उमड़ी हजारों की भीड़।

location_on रामगढ़ access_time 05-Feb-24, 09:34 AM

👁 236 | toll 211



Journalist Danish Patel check_circle 5.0 star
Public

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना,कहा भाजपा देश में नफ़रत फैला रही है। नफ़रत की बाजार में मुहब्बत की दुकान कांग्रेस पार्टी खोलनी आई हैं: राहुल गांधी रिपोर्ट:दानिश पटेल गोला(रामगढ़):कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ 4 फरवरी को रामगढ़ जिला के गोला में प्रवेश कर गएl यहां राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ाl राहुल गांधी ने गोला में संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में भाजपा और आरएसएस ने नफरतों का बाजार बना दिया है। लेकिन मैंने इस बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल दी है। आम जनों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के प्रथम चरण में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मैं गया था। उसका नतीजा यह निकला की देश में आम लोगों को यह पता चला कि दो विचारधारा की पार्टी यहां काम कर रही है। एक की विचारधारा नफरत और हिंसा फैलाने की है और दूसरा मोहब्बत से पूरे देश को जोड़ रहा है। राहुल गांधी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को एक व्यक्ति के हाथों में थमाने का काम किया है। यही वजह है कि पूरे देश में लोगों पर अन्याय हुआ और युवा वर्ग बेरोजगारी का शिकार हो गया। आज चाह कर भी देश का युवा नौकरी नहीं पा सकता है। छोटे से लेकर बड़े उद्योग और देश के सभी संसाधनों पर दो उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है। जिनका नाम पूरा देश जानता है। राहुल गांधी ने कहा कि अभी मैं बोकारो से होकर आया हूं। वहां भी पब्लिक सेक्टर में एक उद्यम है, जिसके हालत काफी बुरे हो गए हैं। वहां भी रोजगार लोगों को मिलता था। लेकिन वहां अब सब ठेकेदार जम गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरे देश में हर वर्ग से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं इस कॉन्ट्रैक्ट लेबर सिस्टम के खिलाफ हूं। इस दौरान उन्होंने एक ट्रेड यूनियन के लीडर को भी अपने साथ खड़ा किया और उनसे मजदूरों की बदतर दशा के बारे में बताने को कहा। ट्रेड यूनियन के लीडर ने बताया कि पूरे देश में मजदूरों की आबादी 50 करोड़ है। जिनके हालत काफी बुरे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में उन्हीं मजदूरों को रोजगार मिलता था। सरकारी संस्थाओं के अलावा पब्लिक सेक्टर में भी उन्हें एक अच्छे मानदेय पर नौकरी दी जाती थी। लेकिन आज वह पूरा मजदूर ठेकेदारों के अंदर में काम करने के लिए मजबूर है। राहुल गांधी का स्वागत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झारखंड की परंपरागत संस्कृति के साथ किया। कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों का हुजूम राहुल गांधी को देखने के लिए घंटों इंतजार में खड़ा रहा। इस दौरान कुछ महिलाएं वाद्य यंत्रों के साथ फूल और माथे पर कलश रखे राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुईं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर,जयराम रमेश, राजेश ठाकुर, के राजू,कन्हैया कुमार, चेतन चौहान,काजी निजामुद्दीन,ज्योति सिंह,अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिंहा,सतीश पॉल मुजनी,मानस सिंहा, गजेंद्र सिंह,ऋषिकेश सिंह आदि चल रहे हैं l



More from Journalist Danish Patel :

चितरपुर के मारंगमर्चा गांव में मंडा पर्व का युवा समाजसेवी पीयुष चौधरी ने फीता काट कर किया उद्घाटन।

location_on चितरपुर
access_time 19-Apr-24, 11:15 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज, गोला के संस्थापक की 22 वीं पूण्यतिथि मनाई गई

location_on गोला
access_time 19-Apr-24, 11:11 AM

बिग ब्रेकिंग: गोला के वनांचल फैक्ट्री में मजदूरों के बीच लड़ाई, चाकू के वार से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल,घटना के बाद फैक्ट्री में निर्माण कार्य बंद।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 10:23 PM

गोला पुलिस और बरलंगा पुलिस ने निकाला फ्लैक मार्च,शांति और सद्भावना के साथ होली मनाने की अपील।

location_on गोला
access_time 25-Mar-24, 08:20 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play