Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


नौडीहा बाजार प्रखंड में 20 सुत्री के बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों को एक दिन का वेतन काटने का प्रस्ताव पारित हुआ

location_on PALAMU access_time 21-Jan-24, 09:47 AM

👁 167 | toll 36



Anonymous
Public

पलामू। जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, बैठक की अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान एवं संचालन अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने किया, बैठक में सबसे पहले प्रस्ताव लाया गया कि वैसे पदाधिकारियों जो बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं उन सभी का एक दिन का वेतन काटने की प्रस्ताव पारित किया गया, बैठक में अनुपस्थित रहने वाले , शिक्षा विभाग,वनों क्षेत्र पूर्वी छतरपुर , पशुपालन विभाग,प्रखंड सहकारिता विभाग,कनीय अभियंता पेयजल विभाग, कनीय अभियंता विद्युत विभाग छतरपुर,प्रखंड आवास कोडिनेटर को एक दिन की वेतन काटने की प्रस्ताव पारित किया गया, बैठक में बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम ने शिक्षा विभाग से संबंधित सवाल उठाते हुए कहा कि प्रखंड अंतर्गत अधिकतर वैध पारा शिक्षक जो विद्यालय से हाजिरी बनाकर गायब रहने का मुद्दा उठाया और प्रखंड परिसर में बने स्वास्थ्य केंद्र जो आज 11 बजे दिन तक ताला लटके रहने का मामला को उठाया वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान ने स्वास्थ्य केंद्र सरईडीह के मुद्दा उठाते हुए कहा कि एन एम के द्वारा प्रत्येक माह में 25 से 30 प्रसव का रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को दिया जा रहा है लेकिन हैरत की बात है कि उक्त स्वास्थ्य केंद्र रात में बंद रहता है तो फिर प्रसव का रिपोर्ट कैसे हो रहा है , बैठक में उपस्थित बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान, अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार यादव,बीस सूत्री उपाध्यक्ष अनवर हुसैन,बीस सूत्री सदस्य परवेज आलम, नितिश कुमार, गजेन्द्र शर्मा, सनाउल्लाह अंसारी,अखरा देवी , मनरेगा बीपीओ दिपक कुमार, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक आकाश कुमार, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दिपक कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी विवेक कुमार, जेएसपीएल एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn