Instagram
Current Pin : 822114
Loading...


भाजयुमो की जिला कार्यसमिति बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिला कार्यालय गढ़वा में किया गया आयोजन

location_on Garhwa access_time 30-Dec-23, 10:52 AM

👁 232 | toll 64



Anonymous
Public

गढ़वा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति बैठक सह मंडल सशक्तिकरण अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय गढ़वा में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। एवं कार्यक्रम का समापन जन-गण मन अधिनायक जय हे के साथ किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान जयंत पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रदेश मंत्री अमित साहु ने माला पहना कर एवं पार्टी का पट्टा दे कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विषय प्रवेश एवं स्वागत भाषण देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते हैं संगठन के कार्यकर्ता शक्ति केंद्र स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम करें। मोदी सरकार ने देश में समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर से 18 दिसंबर तक भाजयुमो की ओर से हर मंडल में विस्तारक जाएंगे जहां वे लगातार 9 दिनों तक मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अमित साहु ने कहा कि अब भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मंडल से लेकर बुथ स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम करना है झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक झारखंड को लुटने में लगे हुए हैं जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता आगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पुर्ण बहुमत हासिल हो सके इसके लिए लगातार रणनीति बनाने में लगे हुए हैं आनेवाले दिनों में भाजपा केंद्र एवं झारखंड में पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में विकास का नया इतिहास रचा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र पर भारत को मजबूती दिलाने का काम किया है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सोशल मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हैप्पी प्रताप शाही ,जिला मंत्री संजय जायसवाल, जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय, नवीन जायसवाल, राजीव रंजन पासवान, सुमेर चौधरी, पन्ना सिंह खरवार, रामसरेश तिवारी, कंचन रवि अजीत तिवारी ललीत सिंह बलराम यादव संतोष चंद्रवंशी छोटु यादव चंचल कुमार धनंजय विश्वकर्मा अलख निरंजन संजय तिवारी ज्ञान रंजन चौबे कुंदन चौधरी मनोज सिंह रंजीत चौरसिया अनीत तिवारी गौरव सिंह राजकुमार विश्वकर्मा प्रमोद जायसवाल आयुष दुबे शुभम तिवारी सहित अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।


Trending in related area :

#1
ग्राम चंदना में समाज सेवी मुजीब खान के द्वारा कब्रिस्तान से हरिजन टोला होते हुए चंदना प्राथमिक स्कूल तक मरम्मती का कार्य किया गया। ,

location_on चंदना, मंझिआंव
access_time 06-Aug-22, 08:49 PM
#2
दो दिन से रक्त के लिए परेशान महिला को रक्त उपलब्ध करा उनकी जान गुलाम ए हुसैन कमिटी सह हिंदू मुस्लिम एकता संघ के एहम सदस्य अख्तर रजा ने रक्त दान कर बचाई

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-21, 08:48 PM
#3
बिशुनपुरा में सप्तमी के दिन नवयुवक संघ महुली कला कमेटी के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया।

location_on विशुनपुरा
access_time 21-Oct-23, 08:46 PM
#4
झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली रिया उर्फ ईशा आलिया की राँची -कोलकाता मार्ग पर गोली मारकर हत्या

location_on Jharkhand
access_time 29-Dec-22, 12:04 PM
#5
मां काली युवा संघ के तत्वाधान में शारदीय नवरात्र के महा सप्तमी के पावन अवसर पर किया गया महा भंडारा का आयोजन

location_on Garhwa
access_time 21-Oct-23, 08:48 PM

Post News & Earn